संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुही : कुही-मांढल रोड पर नाकाबंदी, अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | कुही | कुही-मांढल रोड पर  पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे 51,400 रुपए की अवैध देशी शराब सहित  1,01,400 रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कुही-मांढल रोड पर श्मशान भूमि के पास नाकाबंदी की। वहां एक मोपेड को रोका। मोपेड पर दो लोग सवार थे। उनके पास प्लास्टिक की बोरी थी, जिसमें अवैध देशी शराब रखी थी।  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम चेतन सार्वे, ( उम्र- 32 वर्ष, निवासी- कुही) और हिमांशु बोरकर (उम्र- 20 वर्ष, निवासी- कुही) है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 51,400 रुपए की अवैध देशी शराब जब्त की है। इसके अलावा करीब 50,000 रुपए की मोपेड भी कब्जे में ली है। कुही पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और महाराष्ट्र शराबबंदी कानून  के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक महेश भोरटेकर एवं उनके सहयोगियों कृष्णा घुटके, राजेंद्र मारबते, पीयूष वाडीकर ने की। ****

नागपुर : गज्जू यादव ने जिलाधिकारी को सौंपा निवेदन, ग्रीन जिम का काम रद्द करने की मांग

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर |  रामटेक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने बुधवार को जिलाधिकारी विपिन इटनकर से मुलाकात की। उन्हें निवेदन सौंपा। खनिज निधि से  ग्रीन जिम स्थापित करने का  काम रद्द करने की मांग की। गज्जू यादव ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय, नागपुर को भी मामले के संबंध में निवेदन दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सनदी अधिकारी तथा कांग्रेस नेता किशोर गजभिये, नरेश बर्वे, देवेंद्र गोडबोले, उत्तम कापसे, रणवीर यादव, चंद्रकांत नंदनवार आदि उपस्थित थे। बता दें कि नागपुर में खनिज निधि के दुरुपयोग का मामला सुर्खियों में है। इससे जिला खनिज संस्थान (डीएमएफ) की कार्यप्रणाली विवादों में आ गई है। डीएमएफ ने खनन प्रभावित गांवों में 200 ग्रीन जिम स्थापित करने के लिए 13 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जबकि सामूहिक स्वास्थ्य बीमा की मांग को अनसुना कर दिया है। जानकारों का कहना है कि नियमानुसार ग्रीन जिम के लिए खनिज निधि नहीं दी जा सकती। जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए खनिज निधि दी जानी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार ने इसके लिए खनिज निधि में विशेष प्रावधान किए हैं। इसके बावज...

नागपुर : अनुश्री के मोहिनीअट्टम ने मोह लिया सबका मन

चित्र
@ अजय पांडे | नागपुर | शहर के स्वप्नपूर्ति कला केंद्र में 'ओपन डायस' के 11वें संस्करण के दौरान कोच्चि के डॉ. कलामंडलम सुगंती की शिष्या अनुश्री देशपांडे ने सुंदर मोहिनीअट्टम की प्रस्तुति दी। अनुश्री ने भगवान शिव, गणेश और देवी को प्रणाम करते हुए मनोरम चित्रांगम प्रस्तुत किया। उनके शानदार और गरिमामय नृत्य प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुंदर चाल और भावनात्मक अभिव्यक्ति ने उनकी मनमोहक कला के माध्यम से कहानियों को बड़ी खूबसूरती के साथ दर्शकों के सामने रखा। नृत्य प्रदर्शन में प्रत्येक भाव और कदम का लालित्य स्पष्ट झलक रहा था। बता दें कि अनुश्री 11वीं कक्षा की छात्रा है, जो 3 साल की उम्र से अपने नाना एवं सुप्रसिद्ध कथक गुरु मदन पांडे के कुशल मार्गदर्शन में कथक सीख रही है। वह अन्य कलाएं भी सीखना चाहती थीं। उन्हें स्पीकमैके द्वारा गुरुकुल अनुभव छात्रवृत्ति के रूप में यह अवसर मिला। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम में पूरे भारत के लोगों को स्थापित गुरुओं से विभिन्न कलाएं सीखने और एक महीने तक उनके साथ रहने का अवसर मिलता है। अनुश्री देशपांडे उन चंद भारतीय प्रशिक्षुओं में से एक थ...

रामटेक : मनसर में सड़क हादसा, ऑटो चालक और बाइक सवार घायल

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | मनसर में नागपुर-जबलपुर हाइवे पर बाइक ने पैदल जा रहे ऑटो चालक को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद एक घंटे तक हाइवे पर आवागमन बाधित रहा। हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ।  घायल ऑटोचालक का नाम खेलनदास बिशने और बाइक सवार का नाम नासिर वाहिद बताया गया है। बिशने शीतलवाड़ी, रामटेक के निवासी हैं। जबकि नासिर सिवनी, मध्यप्रदेश का बताया जा रहा है। बताया गया है कि ऑटो चालक ने किसी काम से ऑटो रोकी। वह सड़क पर उतर कर जा रहा था। तभी पीछे से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से नागपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही थी। ****

खापरखेड़ा : मोबाइलों का शातिर चोर गिरफ्तार, 94 हजार के सात मोबाइल जब्त

चित्र
@ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) | खापरखेड़ा पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी से करीब 94,000 रुपए के सात मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक महिला फरियादी ने खापरखेड़ा थाने में मौखिक शिकायत की थी। फरियादी ने बताया था कि उसने अपने घर के हॉल में अपना मोबाइल चार्जिंग के लिए रखा था। करीब 50,000 रुपए की कीमत का यह मोबाइल चोरी हो गया। खापरखेड़ा थाने ने आईपीसी की धारा 380 के तहत यह मामला दर्ज किया।  पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। उसे मुखबिर के जरिए पता चला कि आरोपी हेमंत उर्फ पप्पी काल्या अंबुलवार (36) ने यह चोरी की है। आरोपी चिचोली, खापरखेडा का निवासी है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ की। उसने मोबाइल चुराने का गुनाह कबूल किया। पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। वहां से सात मोबाइल जब्त किए। इनमें फरियादी का 50,000 रुपए का मोबाइल व अन्य 7000, 5000, 7,000, 5000, 12000, 8,000 रुपए के मोबाइल शामिल हैं। इस तरह 94,000 रुपए का माल जब्त किया।  आरोपी के खिलाफ पहले से घरफोड़ी और मोबाइल चोरी के मामले दर्ज हैं। उसे गिरफ्...

नागपुर : हुडकेश्वर में होटल पर फायरिंग कर भागे बदमाश

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर |  हुडकेश्वर के आउटर रिंग रोड स्थित एक होटल पर सोमवार रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।  सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात दो युवक आउटर रिंग रोड स्थित एमकेएस लॉजिंग एंड बोर्डिंग होटल के सामने पहुंचे। दोनों बाइक पर सवार थे। अचानक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने होटल पर रिवॉल्वर से दो राउंड फायरिंग की। इससे होटल में लगे शीशे तड़क गए। घटना के वक्त रात के करीब 10 बज रहे थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी बाहर आए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना के बाद आउटर रिंग रोड और कान्हलगांव परिसर में हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने के बाद हुडकेश्वर थाना पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।  खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं गए थे। माना जा रहा है कि इलाके में दहशत फैलाने लिए बदमाशों ने यह हरकत  की। ऐसी हरकतों को अंजाम देकर वे वसूली का धंधा करते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी अभी आना बाकी है। ****

नागपुर : क्रिप्टोकरंसी के नाम पर महिला से 37 लाख की धोखाधड़ी

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | गोधनी रेलवे परिसर में एक महिला से क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 37 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला पूजा अग्रवाल (43) गोधनी रेलवे परिसर की ऑक बिल्डिंग में रहती हैं। एक अपरिचित व्यक्ति ने वाट्सग्रुप के जरिए पीड़िता से संपर्क किया। उसने खुद को मानव शोध कर्मचारी बताया। आरोपी ने मैसेज भेजकर पीड़िता को यू ट्यूब वीडियो लाइक करने का टास्क दिया। उसने कहा कि टास्क पूर्ण होने पर बड़ी रकम दी जाएगी। पीड़िता ने टास्क पूर्ण किया। आरोपी ने पीड़िता को रकम भी दी। इस तरह आरोपी ने पीड़िता का विश्वास जीत लिया। विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को क्रिप्टोकरंसी का खाता खोलने को कहा। आरोपी ने पीड़िता को लालच दिया कि क्रिप्टोकरंसी में रकम निवेश करने से अत्यधिक लाभ होगा। इस तरह कई बार में अलग-अलग खातों में 37,48,710 रुपए ऑनलाइन जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़िता को कोई रकम नहीं लौटाई। वह पीड़िता के संपर्क से बाहर चला गया।  पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। उसने मानकापुर थाने में शिकायत की। शिकायत के...

मिस्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया

चित्र
@ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट | काहिरा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नील' से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी ने प्रदान किया। यह मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। साल 1915 में शुरू हुआ यह सम्मान मिस्र या मानवता की उल्लेखनीय सेवा करने वाले राष्ट्र प्रमुखों, क्राउन प्रिंस और उप राष्ट्रपतियों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए मिस्र की सरकार और वहां के लोगों को शुक्रिया कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर लिखा, 'बेहद विनम्रता के साथ मैं 'ऑर्डर ऑफ द नील' स्वीकार करता हूं। मैं मिस्र की सरकार और लोगों का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। यह भारत और इसके लोगों के प्रति उनकी गर्मजोशी और लगाव को जाहिर करता है।' प्रधानमंत्री मोदी ने अरबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट किया। वे मिस्र की दो दिन की यात्रा पर थे। प्रधानमंत्री रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ****

मौदा, कन्हान, रामटेक में गोवंश का अवैध परिवहन, 22.17 लाख का माल जब्त

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | नागपुर ग्रामीण पुलिस की एलसीबी ने रामटेक,  मौदा और कन्हान में चार स्थानों पर नाकाबंदी कर गोवंश के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की। गाड़ियों में क्रूर तरीके से 60 गोवंश रखे गए थे। 60 गोवंश सहित 22.17 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई मौदा के वडोदा इलाके में की गई। यहां 13 गोवंश सहित एक पिकअप ट्रक जब्त किया गया। गोवंश की अनुमानित कीमत 1.30 लाख रुपए और पिकअप ट्रक की 5 लाख रुपए है। दूसरी कार्रवाई मौदा के माथनी इलाके में की गई। यहां झाड़ियों में छुपाकर रखे गए 20 गोवंश जब्त किए गए हैं।  इनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है। इन गोवंश का परिवहन भी अवैध तरीके से करने की तैयारी थी। सभी गोवंश को जवाहर नगर स्थित गोशाला में भेजा गया है।  तीसरी कार्रवाई तारसा फाटा, कन्हान में की गई। यहां पुलिस ने एक पिकअप ट्रक रोका। गाड़ी सहित 14 गोवंश जब्त किए। गोवंश की अनुमानित कीमत 1.40 लाख रुपए एवं गाड़ी की 5 लाख रुपए है। यहां वाहन चालक से 15 हजार रुपए का मोबाइल भी जब्त किया गया। चौथी कार्रवाई रामटेक में की गई। यहां नाकाबंदी कर...

विपक्ष का भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का फैसला, केजरीवाल ने रखी शर्त

चित्र
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत। @ सुनो सुनो नेटवर्क | पटना | विपक्ष के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को एकजुट होकर चुनौती देने का शुक्रवार को संकल्प लिया। वे अब अगले महीने शिमला में आगे के कदमों पर मंत्रणा करेंगे। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्षी एकजुटता की इस पूरी कवायद पर प्रश्नचिह्न भी लगा दिया। आप ने कहा कि दिल्ली से संबंधित केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस के अपना रुख स्पष्ट करने तक वह उसकी मौजूदगी वाली किसी भी विपक्षी बैठक में शामिल नहीं होगी। कांग्रेस को यह तय करना होगा कि वह दिल्ली के लोगों के साथ है या मोदी सरकार के साथ खड़ी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास ‘1 अणे मार्ग’ पर हुई। इसमें 15 दलों के करीब 30 विपक्षी नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सपा प्रमुख अ...

नरखेड़ : युवक के हत्यारों को उम्रकैद, दुकान पर झगड़े का लिया था बदला

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नरखेड़ | तहसील में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में नागपुर जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को दो युवकों को उम्रकैद की सजा सुनाई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला नरखेड़ तहसील के मोवाड का है, जो कि 2020 में हुआ था। मोवाड निवासी अजहर शेख (23) और उसका भाई मजहर शेख (26)  मोटरसाइकिल सुधरवाने के लिए आरोपी फईम शेख (45) की दुकान पर गए थे। दुकान में फईम और एक अन्य आरोपी नाजिम शेख (25) का अजहर और मजहर से झगड़ा हो गया था। गाली-गलौच हुई थी।  बताया गया है कि उसी रोज रात को खाना खाने के बाद अजहर टहलने गया था। तभी आरोपियों ने अजहर से खूब मारपीट की। उस पर बैलगाड़ी की लकड़ियों से वार किए। पैरों और मुक्कों से मारा। उसके बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गए। अजहर की चीखें सुनकर बस्ती के लोग घरों से निकले। भाई मजहर और अन्य रिश्तेदार भी पहुंचे। उन्होंने अजहर को स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने अजहर को मृत घोषित कर दिया। नरखेड़ पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 302, 34  के तहत यह प्रकरण दर्ज किया ...

खापरखेड़ा : चनकापुर में मोटरसाइकिल हादसा, चालक की मौत, महिला घायल

चित्र
@ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) | चनकापुर वर्कशॉप परिसर में शुक्रवार को मोटरसाइकिल हादसा हुआ। इसमें मोटरसाइकिल चालक ने दम तोड़ दिया। जबकि पैदल जा रही महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वसाहत हिल टॉप- चनकापुर निवासी संजय कांबले (40) मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। वे चनकापुर वर्कशॉप परिसर से गुजर रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल पैदल जा रही महिला से टकरा गई। कांबले सीमेंट रोड पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही कांबले की मौत हो गई। जबकि पैदल जा रही पोटा निवासी निर्मला दौड घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। बताया गया है कि संजय कांबले विवाहित थे। वे मजदूरी करते थे। हादसे के बाद चनकापुर परिसर में कुछ देर आवागमन धीमा रहा। ****

खनिज निधि का दुरुपयोग : ग्रीन जिम के लिए 13 करोड़, स्वास्थ्य बीमा को ठेंगा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @  सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | जिला खनिज संस्थान (डीएमएफ) खनिज निधि का दुरुपयोग कर रहा है। यह स्थिति तब है, जब जिले के खनन प्रभावित कई गांवों में समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। यहां के लोग बेहतर इलाज के लिए नागपुर शहर जाने को मजबूर हैं। डीएमएफ ने खनन प्रभावित गांवों में 200 ग्रीन जिम स्थापित करने के लिए 13 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जबकि सामूहिक स्वास्थ्य बीमा की मांग को अनसुना कर दिया है। जानकारों का कहना है कि नियमानुसार ग्रीन जिम के लिए खनिज निधि नहीं दी जा सकती। जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए खनिज निधि दी जानी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार ने इसके लिए खनिज निधि में विशेष प्रावधान किए हैं। इसके बावजूद नागपुर में खनिज निधि के आवंटन में नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं। सूत्रों के अनुसार 11 जुलाई 2022 को तत्कालीन  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएमएफ की बैठक हुई थी। बैठक में डीएमएफ ने 200 ग्रीन जिम के लिए खनिज निधि मंजूर की थी। इसके निष्पादन की जिम्मेदारी जिला परिषद को दी थी। जिला परिषद ने निविदा प्रक्रिया पूरी की। इसके तहत मेसर्स फ्रेंड्स स्पोर्ट को ग्रीन ज...

महाराष्ट्र : एमपीएससी टॉपर दर्शना पवार की हत्या के मामले में दोस्त गिरफ्तार

चित्र
दर्शना पवार और राहुल हंडोरे (फाइल फोटो) सुनो सुनो नेटवर्क | पुणे | महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) टॉपर दर्शना पवार की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक राहुल हंडोरे (28) दर्शना का दोस्त है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दर्शना महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 10 परीक्षार्थियों में से एक थी। पता चला है कि आरोपी राहुल हंडोरे ने दर्शना को शादी का प्रस्ताव दिया था। दर्शना ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था। इसलिए राहुल ने दर्शना की हत्या कर दी। राहुल पुणे के वर्जे इलाके में रहता था। वह भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया। उसने दर्शना की हत्या का गुनाह कबूल किया है। पुलिस के अनुसार दर्शना का शव रविवार को राजगढ़ किले में मिला था। पोस्टमार्टम से हत्या की पुष्टि हुई। शव पर चोटों के निशान थे। दर्शना अहमदनगर जिले के कोपरगांव की निवासी थी। वह एक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे गई थी। दो दिन बाद वह पुणे के नेरहे इलाके में अपनी मित्र के घर गई। दर्शना वहां से अगले ...

नागपुर : नाबालिग के हत्यारे को उम्रकैद, अगवा कर कुही में किया था कत्ल

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | 15 साल के लड़के की हत्या करने वाले को  जिले की एक अदालत ने  गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। लड़का  इंदिरा माता नगर,  एमआईडीसी परिसर का निवासी था। उसकी हत्या कुही तहसील के हुडकेश्वर खुर्द में की गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला जून 2021 का है। एमआईडीसी थाने में आरोपी सूरज शाहू (24) के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 364, 364 (अ), 302, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी भी इंदिरा माता नगर, एमआईडीसी परिसर का निवासी है। अति. सत्र न्यायाधीश एमएस आजमी की अदालत में यह मुकदमा पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। उसे आईपीसी की धारा 364(अ) के तहत सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक  वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  अदालत ने आईपीसी की धारा  302 के तहत भी दोषी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 50,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक  वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोनों सजाएं एकसाथ चल...

पंजाब : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बढ़ा टकराव

चित्र
बनवारी लाल पुरोहित और भगवंत मान (फाइल फोटो)  @ सुनो सुनो नेटवर्क | चंडीगढ़ | पंजाब में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच टकराव बढ़ गया है। मान ने मंगलवार को पुरोहित पर हमला बोला था। पुरोहित ने बुधवार को जवाब दिया। पुरोहित ने मान के शब्दों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री का एक दर्जा होता है। मेरे लिखे गए पत्रों के लिए उन्होंने 'लव लेटर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हर बार वे कहते हैं कि राज्यपाल हस्तक्षेप कर रहे हैं। जबकि एक दागी मंत्री हैं जिन्हें हटाने के लिए कहा गया था। हर जगह आलोचना हो रही है। लेकिन मंत्री को अभी तक हटाया नहीं गया है।  पुरोहित ने कहा, 'मैं उस स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुआ हूं, जहां वे (भगवंत मान) पढ़ रहे हैं। मेरा मजाक उड़ाया गया। मेरी कानूनी टीम देख रही है। कार्रवाई की जाएगी।' दरअसल, मुख्यमंत्री को राज्यपाल की जगह पंजाब विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के लिए  मंगलवार को पंजाब विधानसभा में  एक विधेयक पारित किया गया था। इस बिल को पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था...

अमेरिका : राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर अपना अपराध स्वीकार करेंगे

चित्र
हंटर बाइडेन (फाइल फोटो) @ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट | वाशिंगटन |  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन दो मामलों में अपना अपराध स्वीकार करेंगे। हंटर पर टैक्स संबंधी गड़बड़ी और अवैध बंदूक रखने का आरोप है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। बताया गया है कि हंटर बाइडन के दोनों मामलों में पांच साल तक जांच चली है। अब उन्होंने न्याय विभाग के साथ हुई एक डील के तहत आरोपों को स्वीकार करने की बात कही है। हंटर ने माना कि वे टैक्स संबंधी गड़बड़ी में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी माना है कि जब वे ड्रग्स का सेवन करते थे, तब उन्होंने एक बंदूक अवैध तरीके से अपने पास रखी थी। कहा जा रहा है कि हंटर ड्रग्स की लत का इलाज करवाने को भी तैयार हो गए हैं। इन शर्तों के अलावा जांच में सहयोग करने के एवज में वे जेल जाने से बच सकते हैं। हालांकि, इस अनुबंध को तभी माना जाएगा, जब कोई जज इस पर स्वीकृति देगा। अभी यह साफ नहीं है कि हंटर टैक्स संबंधी गड़बड़ी का अपराध स्वीकारने के लिए कब कोर्ट में पेश होंगे। ****

गीता प्रेस ने कहा- गांधी शांति पुरस्कार स्वीकार, लेकिन एक करोड़ की धनराशि नहीं लेंगे

चित्र
गीता प्रेस, गोरखपुर (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो नेटवर्क | गोरखपुर/ नई दिल्ली |  गीता प्रेस ने कहा कि वह गांधी शांति पुरस्कार स्वीकार करेगा। यह सम्मान की बात है, लेकिन पुरस्कार की एक करोड़ रुपए की ध्रनराशि नहीं स्वीकार करेगा। यह बात उस समय कही गई है, जब कांग्रेस ने गीता प्रेस को यह पुरस्कार देने के फैसले का विरोध किया है।  जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार 2021 के लिए चुना है।  प्रेस के ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में फैसला किया गया कि प्रकाशन संस्था पुरस्कार स्वीकार करेगी, लेकिन एक करोड़ रुपए की धनराशि नहीं लेगी। गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने सोमवार को मीडिया से कहा, ‘हम गांधी शांति पुरस्कार के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का दान स्वीकार नहीं करना हमारा सिद्धांत है। इसलिए न्यास बोर्ड ने निर्णय लिया है कि हम निश्चित रूप से पुरस्कार के सम्मान के लिए पुरस्कार स्वीकार करेंगे, लेकिन इसके साथ मिलने वाली धनराशि नहीं लेंगे।’ का...

आदिपुरुष : मुंबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा देने का फैसला किया

चित्र
फाइल फोटो। @ सुनो सुनो नेटवर्क | मुंबई| हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज शुक्ला 'मुंतशिर' को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। मनोज ने अपनी जान को खतरा बताया था। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस को मनोज मुंतशिर से एक आवेदन मिला है। आवेदन में मनोज ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया। पुलिस खतरे को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बता दें कि इस महीने की 16 तारीख को बहुभाषी फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी। फिल्म के संवाद और भगवान राम एवं भगवान हनुमान सहित अन्य चरित्रों के चित्रण को लेकर तीखी आलोचना की जा रही है। इसके खिलाफ कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे देखते हुए मनोज ने रविवार को कहा था कि निर्माताओं ने कुछ संवादों को संशोधित करने का फैसला किया है। ****

मौदा : मारपीट से तंग आकर पिता ने शराबी बेटे की हत्या की, खेत में फेंका शव

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट| मौदा | तहसील के धानला इलाके में पिता ने बेटे की हत्या कर दी। बेटे का शव खेत में मिला। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार धानला निवासी अश्विन शेंडे (25) का शव महादुला इलाके में नेशनल हाइवे (नागपुर-भंडारा मार्ग) के पास एक खेत में मिला। जांच में पता चला कि अश्विन की हत्या उसके पिता रतन शेंडे (50) ने की है। पुलिस ने रतन से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार किया।  बताया गया है कि अश्विन पिता की गाड़ी तीन-चार दिन पहले लेकर गया था। जब वह गाड़ी लेकर लौटा तो पिता-पुत्र में बहस हुई। इस पर अश्विन ने पिता से मारपीट की। अश्विन अक्सर शराब पीकर पिता से मारपीट करता था। इसलिए पिता तंग आ गया था। वारदात की रात बेटे ने ज्यादा मारपीट की तो पिता को गुस्सा आ गया। उसने बेटे को रास्ते से हटाने की ठानी। मौका पाकर पिता ने बेटे पर बांस की लाठी से वार किया। उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मौदा थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना स्थल पर नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल ...

कलमेश्वर : दुष्कर्म के बाद नाबालिग के कत्ल की कोशिश करने वाले को 10 साल की सजा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | कलमेश्वर | दुष्कर्म के बाद नाबालिग के कत्ल की कोशिश करने वाले युवक को नागपुर की एक अदालत ने सोमवार को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। घटना कलमेश्वर की है, जो 2020 में हुई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय पीड़िता घर के पास कुएं पर हाथ धो रही थी। तभी आरोपी बलदेव सिंह पंधराम (उम्र-27 वर्ष, रहवासी- मोहखेड़, मध्यप्रदेश) वहां आया। उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। उसके बाद कुएं में फेंककर पीड़िता का कत्ल करने की कोशिश की। मामले की जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक सुश्री रासकर ने मुकदमा जज डीजे त्रिवेदी की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी को धारा 307 के तहत 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  अदालत ने दोषी को धारा 354 के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उस पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। ...

नागपुर और रामटेक में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, 5.65 लाख का माल जब्त

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | पांचपावली थाना पुलिस ने  घरफोड़ी और गाड़ियां चुराने के मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5.65 लाख रु. का माल जब्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार एक मामले की शिकायत पांचपावली निवासी सुनील ताकसांडे (50) ने की थी। घटना के समय फरियादी का परिवार घर में नहीं था। आरोपियों में अमर उर्फ प्रिंस डोंगरे (उम्र 19 वर्ष, रहवासी-  जरीपटका), रूद्रेष उर्फ रूद्र साखरे (उम्र- 19 वर्ष, रहवासी- इंदोरा) एवं दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने बालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद उनके पालकों को सौंप दिया है। वारदात के बाद आरोपी मुंबई और नाशिक गए थे। वहां से नागपुर लौटे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत मेें लिया। जांच में पता चला कि  आरोपियों ने चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया है। ये मामले नागपुर शहर के  बालाभाऊपेठ, पंचशील नगर और रामटेक तहसील के हैं।  बालाभाऊपेठ के स्कूल से एलसीडी टीवी, पंचशील नगर के मकान से आभूषण और रामटेक से दो ...

नागपुर : जेसीबी का सामान चुराने वाले 4 गिरफ्तार, 7.86 लाख का माल जब्त

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 7.86 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार अपराध शाखा की यूनिट-5 ने यह कार्रवाई की। मामला यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के यादव नगर का है।  चोरी की यह घटना चार-पांच दिनों पहले हुई थी। मामले की शिकायत अजनी निवासी संतोष हर्षे (45) ने की थी। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर ग्रीस का बाल्टियां और जेसीबी के लोहे के पुर्जे चुरा लिए थे।  आरोपियों में मुस्तफा अंसारी (उम्र-29 साल, रहवासी- पांचपावली), तुषार उर्फ प्रांजल टेंभुर्णे (उम्र- 27 वर्ष , रहवासी-महेंद्रनगर ), मुस्तफा अंसारी (उम्र- 22 वर्ष,  रहवासी- यशोधरानगर), शेख सोहेब ( उम्र-19 वर्ष,  रहवासी- पार्वतीनगर झोपडपट्टी) एवं एक नाबालिग शामिल है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  आरोपियों के पास से 3,35,559 रुपए का जेसीबी मशीन संबंधी सामान एवं ...