संदेश

Maharashtra लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

चित्र
अमरावती | अमरावती में आश्रम संचालित करने वाले एक आध्यात्मिक गुरु पर आरोप है कि उसने एक महिला से बार बार दुष्कर्म किया। साल 2016 में पीड़िता जब नाबालिग थी, तब से उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। बताया गया है कि कि पुलिस ने रविवार को आनंद मठ के दत्तागिरि गुरु जयरामजी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (दुष्कर्म) और 351(2) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। बताया गया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी। साल 2016 से उनके साथ रहने लगी थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। ****

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

चित्र
  वर्धा में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना। वर्धा | वर्धा जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। बताया गयाहे  कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे विरुल गांव के पास हुई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के कारण इस व्यस्त एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि एथेनॉल ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक एक्सप्रेसवे पर ‘इंटरचेंज आईसी-80’ के पास पलट गया। हालांकि दूसरी लेन चालू थी, तभी सड़क पर रुकी एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना में कार में सवार चार यात्रियों और ट्रक चालक सहित उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। बचाव और यातायात बहाली कार्यों के वास्ते राजमार्ग सुरक्षा के लिए गश्त दल, वर्धा पुलिस, दमकल विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। चूंकि पलटे कंटेनर में अत्यधिक ज्वलनशील एथेनॉल था, इसलिए इसे सुरक्षित रूप से हटाने से पहले खाली करना आवश्यक था। सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान अत्यंत सावधानी के साथ च...

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत बढ़ोतरी

चित्र
मुंबई | महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत वृद्धि को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि डीजल की बढ़ती कीमतों और अन्य कारणों के चलते किराया बढ़ाया गया है। नई दरें 17-18 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होंगी। एमएसआरटीसी देश की सबसे बड़ी सरकारी बस सेवा संस्थाओं में से एक है। इसके पास 14,000 से अधिक बसें हैं। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बस सेवाओं का उपयोग करते हैं। निगम ने एक बयान में कहा कि साधारण बसों पर लागू 10 प्रतिशत मौसमी किराया बढ़ोतरी वापस ले ली जाएगी। 15 जुलाई को निगम ने इस मौसमी किराया बढ़ोतरी को महीने के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया था। बयान में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति के कारण डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, कर्मचारियों के भत्तों पर बढ़ा खर्च, और कलपुर्जों, टायर तथा वाहनों के रखरखाव की लागत बढ़ने के कारण किराये में संशोधन को मंजूरी दी गई। निगम की वित्तीय स्थिति को ठीक बनाए रखने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी था।

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

चित्र
मुंबई | महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को होंगे। मतगणना 7 फरवरी को होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  यह कार्यक्रम उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी करने की 31 जनवरी की समय सीमा को दो सप्ताह तक बढ़ाने के एक दिन बाद घोषित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आयुक्त दिनेश वाघमारे ने संवाददाता सम्मेलन में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ये चुनाव 12 जिलों की जिला परिषदों और उनसे संबंधित 125 पंचायत समितियों में होंगे, जिनके लिए लगभग 25,482 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। एसईसी आयुक्त ने बताया कि मतदान 5 फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। मतगणना 7 फरवरी को होगी। वाघमारे ने कहा कि इन चुनावों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा एक जुलाई, 2025 तक तैयार की गई मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जाएगा। नियमों के अनुसार, मतदाता सूचियों को जिला परिषद और पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कर दिया गया है। इस स्तर पर नाम जोड़े या हटाए नही...

परभणी : संविधान की प्रतिकृति क्षतिग्रस्त मामले में आरोपी ने खुदकुशी की

चित्र
परभणी | महाराष्ट्र के परभणी जिले में 2024 में संविधान की प्रतिकृति को क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुख्य आरोपी ने सोमवार को एक गांव में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी दत्ता पवार को 13 महीनों तक सलाखों के पीछे रहने के बाद आठ जनवरी को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया था। सूत्रों के अनुसार वह परभणी जिले के मिर्जापुर गांव गया था, जहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। उसने सोमवार सुबह एक खेत में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पवार के एक रिश्तेदार ने सुबह करीब नौ बजे उसे फांसी पर लटका हुआ पाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।  दत्ता का परिवार परभणी में रहता है। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार पोस्टमार्टम होने के बाद पवार के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार किया। बता दें कि परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने स्थापित संविधान की पत्थर की प्रतिकृति के क्षतिग्रस्त पाए जाने के एक दिन बाद 11 दिसंबर, 2024 को शहर में हिंसा भड़क उठी थी। (एजेंसियां)

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

चित्र
  मुंबई | राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को ‘लाडकी बहिन’ योजना की जनवरी की किस्त अग्रिम रूप से जारी करने से रोक दिया। मीडिया की खबरों में दावा किया गया था कि योजना के लाभार्थियों को मकर संक्रांति उपहार के रूप में 14 जनवरी से पहले उनके बैंक खातों में दिसंबर और जनवरी की किस्तों को मिलाकर 3,000 रुपये प्राप्त होंगे। इस पर कई शिकायतें मिलने के बाद चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण दिया। भाजपा नेता और मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया था कि योजना के पात्र लाभार्थियों को मकर संक्रांति से पहले दिसंबर और जनवरी की संयुक्त किस्त के रूप में 3,000 रुपये बैंक खातों में हस्तांतरित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल को पत्र भेजकर मीडिया में आई खबरों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा था। यह भी पूछा था कि क्या सरकार चुनाव से ठीक पहले दो महीनों की किस्त एक साथ जारी करने का इरादा रखती है। इसने कहा था कि इसका जवाब सोमवार को दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने स्थानीय ...

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | मुंबई | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उनके उत्तराधिकारी के नाम पर केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह उन्हें स्वीकार होगा। इस तरह भाजपा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। शिंदे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के हर फैसले का समर्थन करेंगे। इस प्रक्रिया में कोई अड़चन नहीं आएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया। ठाणे स्थित अपने आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘मैंने कल प्रधानमंत्री मोदी (नरेंद्र मोदी) और अमित शाह को फोन किया था और उनसे (मुख्यमंत्री पद पर) फैसला करने को कहा था। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे जो भी निर्णय लेंगे, मैं उसका पालन करूंगा।’ शिंदे ने कहा, ‘हमारी शिवसेना महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को नामित करने के भाजपा के फैसले का पूरा समर्थन करेगी। हमारी तरफ से कोई अडंगा नहीं है।’ शिंदे ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि उनक...

नागपुर : शीतसत्र में सरकार को सड़क पर घेरेगा कांग्रेस का मोर्चा

चित्र
नाना पटोले (फाइल फोटो) सुनो सुनो रिपोर्ट नागपुर/ रामटेक |* उपराजधानी में 7 दिसंबर से 20 दिसंबर तक महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतसत्र होगा। सत्र के दौरान विपक्ष ने सदन से लेकर सड़क तक सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। कांग्रेस 11 दिसंबर को मोर्चा निकालेगी। यह मोर्चा सुबह 11 बजे दीक्षाभूमि से निकलेगा। शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मोर्चा मॉरिश कॉलेज-टी पॉइंट पहुंचेगा। किसानों और बेरोजगारों की समस्याएं जैसे प्रमुख विषय मोर्चें के केंद्र में होंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं। इसकी सूचना पार्टी प्रदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशासन) देवानंद पवार ने दी।  उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव को तुमसर का प्रभारी बनाया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने मोर्चे के लिए विदर्भ के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के निरीक्षक/प्रभारी नियुक्त किए हैं। साथ ही मोर्चे के संबंध में 6 या 7 दिसंबर को नियोजन बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में भंडारा जिले में (साईं सभागृह, साई मंदिर के पास, राजीव गांधी चौक) में 6 दिसंबर, बुधव...

मुंबई : मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता ने जान दी

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | मुंबई | मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जालना जिले की अंबड़ तहसील के निवासी सुनील कावले का शव बुधवार रात को बांद्रा में एक फ्लाईओवर के खंभे पर फंदे से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कावले ने पहले फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से खुद को बांधकर फंदा लगाया। फिर नीचे छलांग लगा दी। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह मराठा आरक्षण के लिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। कावले ने जो सफेद कमीज पहनी हुई थी, उस पर आरक्षण की मांग को लेकर संदेश लिखा हुआ था। बताया गया है कि कावले आरक्षण की मांग करने वाले मराठा क्रांति मोर्चा का सदस्य था। कावले ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित सभी 58 रैलियों में भाग लिया था। सूचना मिलने पर खेरवाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ****

केंद्र में रुकी मनरेगा की मजदूरी, महाराष्ट्र को इंतजार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ उमेश यादव| रामटेक (नागपुर)| केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी देने में देरी कर दी है।  इससे हजारों मजदूर संकट में आ गए हैं।  यह बकाया मजदूरी 30 अगस्त से 15 अक्टूबर 2023 के दौरान किए गए कार्यों की है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार ने गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए  2009 में महत्वाकांक्षी योजना  मनरेगा शुरू की थी। तब से संभवत: यह पहली बार है, जब केंद्र के कोष में मनरेगा के लिए निधि की कमी दिख रही है। महाराष्ट्र को उक्त डेढ़ महीने की अवधि के 175 करोड़ 75 लाख 62 हजार रुपए दिए जाने हैं। नागपुर जिले के लिए यह बकाया रकम करीब 3 करोड़ 47 लाख 17 हजार रुपए है। इसमें सबसे ज्यादा रामटेक तहसील के 47.93 लाख रुपए बकाया हैं।  इस संबंध में पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्र सरकार में मनरेगा के संचालक धर्मवीर सिंह एवं केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव अमित कटारिया से बात की। उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव (फाइल फोटो) कांग्रेस नेता गज्जू यादव ने मंत्री ए...

चुनाव के मैदान में भाषा पर दांव

चित्र
साभार : राष्ट्र पत्रिका अंक : 14 से 20 अक्टूबर ***

पत्रकारों को चाय पिलाने से क्या होगा?

चित्र
साभार : राष्ट्र पत्रिका अंक : 7 से 13 अक्टूबर 2023 ****

चंद्रपुर : जंगल में करंट से हाथी की मौत, बाघिन का शव भी मिला

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | जिले में 24 घंटे के भीतर एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि जंगल के एक अन्य क्षेत्र में बाघिन का शव मिला। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर ने कहा कि चंद्रपुर के जंगल में 100 वर्षों में किसी जंगली हाथी की मौत का यह पहला मामला है। लगभग 30 से 35 साल की उम्र का हाथी मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय से लगभग 74 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के चिटकी गांव में मृत पाया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चिटकी में खड़ी फसल की सुरक्षा के लिए बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने और करंट लगने से हाथी की मौत हुई होगी। इस घटना के सिलसिले में किसान अशोक बोरकर (65) और अजय बोरकर (29) को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम, 1927 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 100 वर्षों में जिले में जंगली हाथियों की कोई मौजूदगी नहीं रही है। यह इस तरह की पहली मौत है। जो हाथी मृत पाया गया, वह गडचिरोली के जंगल से होते हुए चंद...

नांदेड़ : सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 बच्चों समेत 24 की मौत

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क |  नांदेड़/ मुंबई | नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने मीडिया को बताया कि पिछले 24 घंटे में नांदेड़ सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें 12 शिशु हैं, जिन्हें कुछ स्थानीय निजी अस्पतालों से यहां भेजा गया था। शेष मृतक वयस्क थे, जिनकी विभिन्न कारणों से मौत हुई। अधिकारी ने बताया, 'छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) जिले की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर उसे मंगलवार दोपहर एक बजे तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मैं स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के लिए अस्पताल जा रहा हूं।' अस्पताल के डीन से मिली जानकारी का हवाला देते हुए म्हैसेकर ने कहा, 'जिन 24 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 6-7 नवजात थे। कुछ गर्भवती महिलाएं थीं। अन्य 70 मरीजों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों की मौत अज्ञात जहर संबंधी कारण से हुई।' कांग्रेस के नेता औ...

शिवाजी का ‘बाघ नख’ तीन साल के लिए ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध बाघ नख (बाघ के पंजे वाला खंजर) को तीन साल के लिए ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र वापस लाया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाले मुनगंटीवार ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के बाघ नख को तीन साल की अवधि के लिए भारत वापस लाने की खातिर राज्य सरकार और लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट संग्रहालय मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बाघ नख को जल्द ही महाराष्ट्र वापस लाए जाने की संभावना है।' बता दें कि शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए बाघ नख का इस्तेमाल किया था। शिवाजी महाराज के अहम हथियारों में से एक था। ****

ठाणे : बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरी, 6 कामगारों की मौत

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | ठाणे | ठाणे के घोड़बंदर रोड परिसर स्थित बहुमंजिला इमारत में रविवार शाम लिफ्ट गिर गई। हादसे में छह कामगारों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो कामगार घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।  प्राप्त जानकरी के अनुसार 40 मंजिला इमारत की छत पर वाटरप्रूफिंग का काम चल रहा था। काम खत्म कर 8 कामगार लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आ रहे थे। उसी दौरान लिफ्ट टूट गई। इससे गंभीर हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव एवं घायल कामगारों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ****

महाराष्ट्र : बुद्ध, फुले, पेरियार के खिलाफ टिप्पणी के मामले में संभाजी भिड़े पर केस दर्ज

चित्र
संभाजी भिड़े (फाइल फोटो) सुनो सुनो नेटवर्क | ठाणे | गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले एवं पेरियार नायकर के खिलाफ टिप्पणी के मामले में नवी मुंबई पुलिस ने श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक संभाजी भिड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पनवेल निवासी अधिवक्ता अमित कटर्नावरे ने न्यू पनवेल पुलिस थाने में भिड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भिड़े ने गौतम बुद्ध, ज्योतिबा फुले और पेरियार नायकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे इन महापुरुषों के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायत में कुछ ऑनलाइन वीडियो का हवाला दिया गया है। इन वीडियो में भिड़े कथित तौर पर समाज सुधारकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।  पुलिस ने जांच के बाद रविवार को भिड़े के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए और 153-बी, 295-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी शामिल हैं। इससे पहले शिर्डी के साईं बाबा और ज्योतिबा फुले के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में 1 अग...

ट्रेड यूनियन नेता दत्ता सामंत हत्याकांड में छोटा राजन बरी, 26 साल बाद फैसला

चित्र
छोटा राजन (फाइल फोटो) @सुनो सुनो नेटवर्क | मुंबई | सीबीआई की एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को 1997 में ट्रेड यूनियन नेता दत्ता सामंत की हत्या से जुड़े एक मामले में सबूतों के अभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार अदालत ने कहा कि यह साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है कि राजन, जिसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है, ने साजिश रची। हालांकि, गैंगस्टर के जल्द जेल से रिहा होने की संभावना नहीं है क्योंकि वह विभिन्न शहरों में दर्जनों मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है। सामंत ने 1981 में मुंबई में कपड़ा मिल श्रमिकों की हड़ताल का आयोजन किया था। सामंत की 16 जनवरी 1997 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,  जब वे अपनी जीप से उपनगरीय घाटकोपर में पंत नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने 17 राउंड फायरिंग की थी। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि राजन ने हत्या की साजिश रची थी। लेकिन विशेष न्यायाधीश बीडी शेल्के ने शुक्रवार को फैसले में कहा कि ऐसा कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो सके कि राजन ने साजिश रची थी। अ...

चंद्रपुर : नागभीड़ में चार युवक ‘सेल्फी’ लेने के दौरान तालाब में डूबे

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | जिले की नागभीड़ तहसील में रविवार को चार युवक ‘सेल्फी’ लेते समय तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा नागभीड़ तहसील के घोड़ाझरी सिंचन तालाब में हुआ। वरोरा तहसील के शेगांव ग्राम के आठ युवकों का समूह सिंचन तालाब के किनारे पिकनिक पर गया था। वहां चार युवक सेल्फी लेते समय फिसलकर तालाब में डूब गए।  पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने युवकों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। युवकों की पहचान मनीष श्रीरामे (26), धीरज जादे (27), संकेत मोदक (25) और चेतन मंडाडे (17) के रूप में की गई है।  चंद्रपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनभांडू ने मीडिया को बताया कि समूह के बाकी सदस्यों ने दुर्घटना की सूचना दी। लापता युवकों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बता दें कि इलाके में बारिश के कारण तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है।  ****

काका ने रोटी पलटी, भतीजे ने तवा छीना... गूगली, डकैती या क्लीन बोल्ड?

चित्र
अजित पवार और शरद पवार (फाइल फोटो) @ उमेश यादव | महाराष्ट्र में राकांपा नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा पहली बार है, जब राज्य में दो उपमुख्यमंत्री हो गए हैं। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। अजित ने रविवार को पांचवीं बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके आठ सहयोगियों को भी एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री बनाया गया है।  शिंदे ने पिछले साल 30 जून को भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी। तब फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र में पहली बार उपमुख्यमंत्री पद तब बनाया गया था, जब राज्य में कांग्रेस (ओ) और कांग्रेस (इंदिरा) की सरकार थी। वसंतदादा पाटील कांग्रेस (ओ) से मुख्यमंत्री थे। नाशिकराव तिरपुड़े 5 मार्च से 18 जुलाई 1978 तक राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री रहे थे। इनके अलावा अलग-अलग सरकारों में कई अन्य नेता उपमुख्यमंत्री रहे। हालांकि, यह पहली बार है, जब महाराष्ट्र में दो उपमुख्यमंत्री हैं। इस बगावत ने 1978 के राजनीतिक घटनाक्रम की यादें ताजा कर दी हैं। तब शरद पवार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसंत दादा पाटील की सरकार के खिलाफ बगावत की थी...