शिवाजी का ‘बाघ नख’ तीन साल के लिए ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा

प्रतीकात्मक चित्र।

सुनो सुनो नेटवर्क |

चंद्रपुर | छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध बाघ नख (बाघ के पंजे वाला खंजर) को तीन साल के लिए ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र वापस लाया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को यह जानकारी दी।

ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाले मुनगंटीवार ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के बाघ नख को तीन साल की अवधि के लिए भारत वापस लाने की खातिर राज्य सरकार और लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट संग्रहालय मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बाघ नख को जल्द ही महाराष्ट्र वापस लाए जाने की संभावना है।'

बता दें कि शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए बाघ नख का इस्तेमाल किया था। शिवाजी महाराज के अहम हथियारों में से एक था।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया