संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
नागपुर | कन्हान में पुलिस ने एक घर से करीब 1.58 लाख रुपये की अवैध कैप्सूलें जब्त की हैं। ये कैप्सूलें बिना लाइसेंस के जमा करके रखी गई थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।   बताया गया है कि आरोपी कामठी-कोलरी (कन्हान) निवासी शोराब जब्बार अंसारी (45) ने अपने घर में ट्रामाडोल एचसीएल की 15,814 कैप्सूलें अवैध तरीके से जमा कर रखी थीं। इनकी कुल कीमत 1,58,140 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कैप्सूलों के अलावा 29,380 रुपये नकद, दो मोबाइल सेट, एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। कुल मिलाकर 3,63,020 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है। **** 

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

चित्र
अमरावती | अमरावती में आश्रम संचालित करने वाले एक आध्यात्मिक गुरु पर आरोप है कि उसने एक महिला से बार बार दुष्कर्म किया। साल 2016 में पीड़िता जब नाबालिग थी, तब से उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। बताया गया है कि कि पुलिस ने रविवार को आनंद मठ के दत्तागिरि गुरु जयरामजी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (दुष्कर्म) और 351(2) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। बताया गया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी। साल 2016 से उनके साथ रहने लगी थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। ****

मिसाइल का बदला, यूक्रेन ने मॉस्को पर 400 से अधिक ड्रोन दागे

चित्र
कीव | यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर बड़े हमले में 400 से अधिक ड्रोन दागे। मॉस्को के मेयर ने सोमवार को मीडिया को यह जानकारी दी। यह हमला रूस द्वारा कीव और यूक्रेन के अन्य शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइल से किए गए भीषण हमलों के बाद हुआ। दोनों देशों के बीच लगातार जारी जवाबी हमलों के कारण किसी भी समझौता-वार्ता की संभावना फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वे महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। पिछले सप्ताह सरकार में फेरबदल के बाद देश में पैदा हुए राजनीतिक संकट को कम करने की कोशिश के तहत यह बैठक हो रही है। इस फेरबदल ने युद्ध लड़ने की रणनीति को लेकर सैन्य नेतृत्व और अन्य धड़ों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर दिए हैं। जेलेंस्की के सामने यह भरोसा दिलाने की चुनौती है कि मिखाइलो फेदोरोव (35) को रक्षा मंत्री पद से हटाने और सोवियत प्रशिक्षित जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की (60) पर सशस्त्र बलों के प्रमुख के रूप में भरोसा बनाए रखने से रूस के खिलाफ जारी युद्ध प्रभावित नहीं होगा। उनके इस फैसले के बाद फेदोरोव के समर्थन और सिर्स्की के विरोध में कई दिन तक सड़कों पर प्रदर्शन हुए। मॉस्...

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में भूस्खलन, सात लोगों की मौत

चित्र
जम्मू | जम्मू कश्मीर के बारिश से प्रभावित पुंछ जिले में सोमवार को एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह घटना लोरन गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था। शनिवार शाम से पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। लोरन में मारे गए सात लोगों समेत जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं। ***

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

चित्र
  वर्धा में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना। वर्धा | वर्धा जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। बताया गयाहे  कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे विरुल गांव के पास हुई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के कारण इस व्यस्त एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि एथेनॉल ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक एक्सप्रेसवे पर ‘इंटरचेंज आईसी-80’ के पास पलट गया। हालांकि दूसरी लेन चालू थी, तभी सड़क पर रुकी एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना में कार में सवार चार यात्रियों और ट्रक चालक सहित उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। बचाव और यातायात बहाली कार्यों के वास्ते राजमार्ग सुरक्षा के लिए गश्त दल, वर्धा पुलिस, दमकल विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं। चूंकि पलटे कंटेनर में अत्यधिक ज्वलनशील एथेनॉल था, इसलिए इसे सुरक्षित रूप से हटाने से पहले खाली करना आवश्यक था। सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान अत्यंत सावधानी के साथ च...

सीजेपी आंदोलन : प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, कई घायल

चित्र
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के समर्थकों का प्रदर्शन। नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजीं। मानसून सत्र के पहले दिन हजारों प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे। सत्र के पहले दिन के लिए संसद में सभी सांसद जुटे हुए थे। शिक्षा में सुधार के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन में छात्र संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं और कई पेशेवरों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश  की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब सुबह करीब 11:15 बजे प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पुलिस थाने के सामने लगे एक प्रमुख अवरोधक को तोड़ दिया और संसद की ओर बढ़ने लगे, जो जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। सुबह करीब 11:25 बजे, ‘भारत माता की जय‘, ‘वंदे मातरम्’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के ब...

सोनम वांगचुक ने कहा- जब तक सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं, तब तक अनशन जारी रखेंगे

चित्र
नई दिल्ली |   कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने घोषणा की कि वे अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद चलो मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। वे तब तक उपवास जारी रखेंगे, जब तक युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें खुद अस्पताल से ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाती। सफदरजंग अस्पताल से जारी एक हस्तलिखित बयान में वांगचुक ने कहा, ''शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह की बर्बरता बरती जा रही है, उसे देखते हुए मैंने तब तक अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या मुझे उनसे यहीं अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। उम्मीद है कि सरकार उससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी।' वांगचुक ने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शनकारियों ने उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखी है, उससे वे काफी प्रभावित और भावुक हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि ...

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत बढ़ोतरी

चित्र
मुंबई | महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत वृद्धि को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि डीजल की बढ़ती कीमतों और अन्य कारणों के चलते किराया बढ़ाया गया है। नई दरें 17-18 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होंगी। एमएसआरटीसी देश की सबसे बड़ी सरकारी बस सेवा संस्थाओं में से एक है। इसके पास 14,000 से अधिक बसें हैं। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बस सेवाओं का उपयोग करते हैं। निगम ने एक बयान में कहा कि साधारण बसों पर लागू 10 प्रतिशत मौसमी किराया बढ़ोतरी वापस ले ली जाएगी। 15 जुलाई को निगम ने इस मौसमी किराया बढ़ोतरी को महीने के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया था। बयान में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति के कारण डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, कर्मचारियों के भत्तों पर बढ़ा खर्च, और कलपुर्जों, टायर तथा वाहनों के रखरखाव की लागत बढ़ने के कारण किराये में संशोधन को मंजूरी दी गई। निगम की वित्तीय स्थिति को ठीक बनाए रखने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी था।

आमिर खान ने कहा- ‘ थ्री इडियट्स’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी

चित्र
नई दिल्ली |  अभिनेता आमिर खान के इस बयान पर शुक्रवार को बहस छिड़ गई कि ‘3 इडियट्स’ फ़िल्म में उनका किरदार ‘फुंसुख वांगड़ू’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। उनके इस बयान की राजद, कांग्रेस और आप जैसी पार्टियों ने आलोचना की। दलों ने कहा कि सत्ताधारी खेमे के डर से अभिनेता कोई रुख नहीं अपनाना चाहते। आमिर ने लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में एक सवाल के जवाब में कहा कि जब 2009 में ‘3 इडियट्स’ बनाई गई थी, तब वह, निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को नहीं जानते थे। उन्होंने कहा, ‘वास्तव में यह एक गलत धारणा है। जब हम फिल्म ‘3 इडियट्स’ बना रहे थे, उस समय मुझे सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी) और न ही फिल्म के लेखक अभिजात, और न ही मुझे वांगचुक के बारे में पता था। हम उन्हें नहीं जानते थे। हालांकि, सोनम जो काम कर रहे हैं, वह अच्छा काम है। उनका सम्मान करने और उनके काम की सराहना करने के लिए ‘3 इडियट्स’ के किरदार का जिक्र करना जरूरी नहीं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित गड़बड़ियों को लेकर वांगचुक की...