अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज


अमरावती |
अमरावती में आश्रम संचालित करने वाले एक आध्यात्मिक गुरु पर आरोप है कि उसने एक महिला से बार बार दुष्कर्म किया। साल 2016 में पीड़िता जब नाबालिग थी, तब से उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी।

बताया गया है कि कि पुलिस ने रविवार को आनंद मठ के दत्तागिरि गुरु जयरामजी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (दुष्कर्म) और 351(2) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। बताया गया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी। साल 2016 से उनके साथ रहने लगी थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया।

****



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे