कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर | कन्हान में पुलिस ने एक घर से करीब 1.58 लाख रुपये की अवैध कैप्सूलें जब्त की हैं। ये कैप्सूलें बिना लाइसेंस के जमा करके रखी गई थीं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  


बताया गया है कि आरोपी कामठी-कोलरी (कन्हान) निवासी शोराब जब्बार अंसारी (45) ने अपने घर में ट्रामाडोल एचसीएल की 15,814 कैप्सूलें अवैध तरीके से जमा कर रखी थीं। इनकी कुल कीमत 1,58,140 रुपये बताई गई है। पुलिस ने कैप्सूलों के अलावा 29,380 रुपये नकद, दो मोबाइल सेट, एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। कुल मिलाकर 3,63,020 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है।

**** 




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे