सीजेपी आंदोलन : प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, कई घायल
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के समर्थकों का प्रदर्शन। नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजीं। मानसून सत्र के पहले दिन हजारों प्रदर्शनकारी संसद भवन की ओर मार्च कर रहे थे। सत्र के पहले दिन के लिए संसद में सभी सांसद जुटे हुए थे। शिक्षा में सुधार के लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) द्वारा आहूत विरोध प्रदर्शन में छात्र संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं और कई पेशेवरों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। हालात तब तनावपूर्ण हो गए, जब सुबह करीब 11:15 बजे प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पुलिस थाने के सामने लगे एक प्रमुख अवरोधक को तोड़ दिया और संसद की ओर बढ़ने लगे, जो जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर है। सुबह करीब 11:25 बजे, ‘भारत माता की जय‘, ‘वंदे मातरम्’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों के ब...