एशियन गेम्स : 10वें दिन भारत ने 9 पदक जीते, कुल 69 हुए

पारुल चौधरी और अन्नू रानी।

वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट |

हांगजो | चीन के हांगलो में चल रहे एशियाई खेलों में भारत का अच्छा प्रदर्शन जारी है। भारतीय दल इस बार सौ मेडल जीतने के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। दसवें दिन भारत ने 9 पदक जीते। अब तक भारत ने 15 स्वर्ण, 26 रजत और 28 कांस्य के साथ 69 पदक जीत लिए हैं।

मेरठ की ही अन्नू रानी ने महिलाओं के जैवलिन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंक कर जीत अपने नाम की। उनका यह थ्रो चौथी कोशिश में संभव हुआ। अन्नु एशियाई खेलों में जैवलिन में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

इनके अलावा भारत ने आज ये पदक अपने नाम किए। पुरुषों की 800 मीटर रेस में मोहम्मद अफजल ने सिल्वर जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथॉलन में सिल्वर अर्जित किया। पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीन चित्रावेल ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष बॉक्सिंग के 92 किलोग्राम वर्ग में नरेंदर ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कांस्य पदक जीता। केनो (नौकायान) के युगल 1000 मीटर इवेंट में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने कांस्य पदक अर्जित किया। 400 मीटर हर्डल में वित्या रामराज ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा मंगलवार को कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचकर अपने मेडल पक्के कर लिए हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया