मुंबई : मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता ने जान दी
सुनो सुनो नेटवर्क |
मुंबई | मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार जालना जिले की अंबड़ तहसील के निवासी सुनील कावले का शव बुधवार रात को बांद्रा में एक फ्लाईओवर के खंभे पर फंदे से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कावले ने पहले फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से खुद को बांधकर फंदा लगाया। फिर नीचे छलांग लगा दी। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह मराठा आरक्षण के लिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। कावले ने जो सफेद कमीज पहनी हुई थी, उस पर आरक्षण की मांग को लेकर संदेश लिखा हुआ था।
बताया गया है कि कावले आरक्षण की मांग करने वाले मराठा क्रांति मोर्चा का सदस्य था। कावले ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित सभी 58 रैलियों में भाग लिया था। सूचना मिलने पर खेरवाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
****
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें