खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया


सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक | तहसील की खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच रणवीर यादव ने किया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत ने महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षा पास होने पर महेश्वरी सुरेश नाटकर का सत्कार किया। महेश्वरी रामटेक तहसील के हिवरा (हिवरी) गांव की निवासी हैं। वे बचपन से ही प्रतिभाशाली रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुओं को दिया। जिला भाजपा (ग्रामीण) महामंत्री उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव और सरपंच रणवीर यादव ने उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में समाजसेवी पल्लवी आशीष जायसवाल और मनीषा उदयसिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। इस अवसर पर नलिनीताई चौधरी, रश्मि कथिकर, विशाखा रणवीर यादव, नंदाताई मस्के, एकलव्य शाला की प्राचार्य रूपाताई बोरिकर, जयाताई राठौड़,  पंचशीला खोब्रागड़े, वनिता मेश्राम, कल्पना मस्के, संघमित्रा अंबाडे और मीना खोब्रागड़े की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, माता रमाई आंबेडकर, राष्ट्रमाता जिजाऊ और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं सदस्यों को शॉल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हाल ही में आयोजित एमपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण भूमेश्वरी सुरेश नाटकर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।  एकलव्य शाला की प्रधानाचार्या रूपाताई बोरीकर, महात्मा फुले स्कूल की शिक्षिका कवठे महोदया, जया नेवारे, शकुंतला सखरा, वचला जंथामा, चंद्रकांत खोब्रागड़े और अन्य पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। 

महिला खिलाड़ियों का सम्मान

मातृका फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत की महिला टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता था। उपस्थित मुख्य अतिथियों ने महिला टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।  विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें सरपंच रणवीर यादव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी खोब्रागड़े  ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी गुंडावर, कल्पना खोब्रागड़े, प्रवीणा सहारे, उर्वशी मेश्राम, संघमित्रा अंबाडे, प्रीति चावरे, रीना मेश्राम, अमिता पाटिल और ज्योति मेश्राम का सहयोग रहा। इसी तरह  ग्राम पंचायत कर्मचारियों तुषार मस्के, शुभम मडावी और नरसिंह गुडी ने विशेष योगदन दिया। जया चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव