अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
बताया गया है कि कि पुलिस ने रविवार को आनंद मठ के दत्तागिरि गुरु जयरामजी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2) (दुष्कर्म) और 351(2) तथा यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
आरोपी फरार है। उसकी तलाश जारी है। बताया गया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह पहली बार 2014 में एक कार्यक्रम के दौरान जयरामजी महाराज से मिली थी। साल 2016 से उनके साथ रहने लगी थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया।
****


Aise logo ko death penalty dena vhahiye
जवाब देंहटाएंChahiye
जवाब देंहटाएं