जम्मू-कश्मीर : पुंछ में भूस्खलन, सात लोगों की मौत

जम्मू | जम्मू कश्मीर के बारिश से प्रभावित पुंछ जिले में सोमवार को एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सात लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं। बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी।

बताया गया है कि यह घटना लोरन गांव के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। भूस्खलन की चपेट में आया मकान मिट्टी से बना हुआ था। शनिवार शाम से पुंछ जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। लोरन में मारे गए सात लोगों समेत जिले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह लोग लापता हैं।

***



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत