महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत बढ़ोतरी


मुंबई | महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराये में 13.56 प्रतिशत वृद्धि को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि डीजल की बढ़ती कीमतों और अन्य कारणों के चलते किराया बढ़ाया गया है। नई दरें 17-18 जुलाई की मध्यरात्रि से लागू होंगी।

एमएसआरटीसी देश की सबसे बड़ी सरकारी बस सेवा संस्थाओं में से एक है। इसके पास 14,000 से अधिक बसें हैं। हर दिन 55 लाख से ज्यादा यात्री इसकी बस सेवाओं का उपयोग करते हैं। निगम ने एक बयान में कहा कि साधारण बसों पर लागू 10 प्रतिशत मौसमी किराया बढ़ोतरी वापस ले ली जाएगी। 15 जुलाई को निगम ने इस मौसमी किराया बढ़ोतरी को महीने के अंत तक बढ़ाने का फैसला किया था।

बयान में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति के कारण डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, कर्मचारियों के भत्तों पर बढ़ा खर्च, और कलपुर्जों, टायर तथा वाहनों के रखरखाव की लागत बढ़ने के कारण किराये में संशोधन को मंजूरी दी गई। निगम की वित्तीय स्थिति को ठीक बनाए रखने के लिए किराया बढ़ाना जरूरी था।



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

परभणी : संविधान की प्रतिकृति क्षतिग्रस्त मामले में आरोपी ने खुदकुशी की