अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश


@ गौरव अग्रवाल | 

रामटेक | अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को सफलता मिली है। सोनू ने दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप में भाग लिया। इसमें सोनू ने दो स्वर्ण एवं दो रजत पद जीते। यह स्पर्धा 26 से 31 अक्टूबर के दौरान हुई थी। 

सोनू ने पांच किलोमीटर की पैदल दौड़ एवं 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। वे 1500 मीटर की दौड़ और गोला फेंक में रजत पदक जीतने में सफल हुए। उन्होंने रिले रेस में भी चौथा स्थान हासिल किया।

सोनू रामटेक की श्रीराम शिक्षण संस्था अंतर्गत ताई गोलवलकर महाविद्यालय में कार्यरत हैं। इस सफलता पर सोनू को संस्था की अध्यक्ष कांचन गडकरी एवं सचिव डॉ. पी. पांडे ने शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. सिंगरू ने सोनू का सत्कार किया। शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते