चंद्रपुर : नागभीड़ में चार युवक ‘सेल्फी’ लेने के दौरान तालाब में डूबे

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

चंद्रपुर | जिले की नागभीड़ तहसील में रविवार को चार युवक ‘सेल्फी’ लेते समय तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हादसा नागभीड़ तहसील के घोड़ाझरी सिंचन तालाब में हुआ। वरोरा तहसील के शेगांव ग्राम के आठ युवकों का समूह सिंचन तालाब के किनारे पिकनिक पर गया था। वहां चार युवक सेल्फी लेते समय फिसलकर तालाब में डूब गए। 

पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने युवकों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। युवकों की पहचान मनीष श्रीरामे (26), धीरज जादे (27), संकेत मोदक (25) और चेतन मंडाडे (17) के रूप में की गई है। 

चंद्रपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनभांडू ने मीडिया को बताया कि समूह के बाकी सदस्यों ने दुर्घटना की सूचना दी। लापता युवकों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बता दें कि इलाके में बारिश के कारण तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है। 

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश