ठाणे : बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट गिरी, 6 कामगारों की मौत

सुनो सुनो नेटवर्क |

ठाणे | ठाणे के घोड़बंदर रोड परिसर स्थित बहुमंजिला इमारत में रविवार शाम लिफ्ट गिर गई। हादसे में छह कामगारों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो कामगार घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार 40 मंजिला इमारत की छत पर वाटरप्रूफिंग का काम चल रहा था। काम खत्म कर 8 कामगार लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आ रहे थे। उसी दौरान लिफ्ट टूट गई। इससे गंभीर हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव एवं घायल कामगारों को बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया