पंजाब : राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बढ़ा टकराव

बनवारी लाल पुरोहित और भगवंत मान (फाइल फोटो) 

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

चंडीगढ़ | पंजाब में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच टकराव बढ़ गया है। मान ने मंगलवार को पुरोहित पर हमला बोला था। पुरोहित ने बुधवार को जवाब दिया।

पुरोहित ने मान के शब्दों पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री का एक दर्जा होता है। मेरे लिखे गए पत्रों के लिए उन्होंने 'लव लेटर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। हर बार वे कहते हैं कि राज्यपाल हस्तक्षेप कर रहे हैं। जबकि एक दागी मंत्री हैं जिन्हें हटाने के लिए कहा गया था। हर जगह आलोचना हो रही है। लेकिन मंत्री को अभी तक हटाया नहीं गया है। 

पुरोहित ने कहा, 'मैं उस स्कूल से प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुआ हूं, जहां वे (भगवंत मान) पढ़ रहे हैं। मेरा मजाक उड़ाया गया। मेरी कानूनी टीम देख रही है। कार्रवाई की जाएगी।'

दरअसल, मुख्यमंत्री को राज्यपाल की जगह पंजाब विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने के लिए मंगलवार को पंजाब विधानसभा में एक विधेयक पारित किया गया था। इस बिल को पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राज्यपाल केंद्र के इशारे पर राज्य सरकार को परेशान करते रहते हैं।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया