खापरखेड़ा : चनकापुर में मोटरसाइकिल हादसा, चालक की मौत, महिला घायल

@ एड. प्रदीप खांबलकर |

खापरखेड़ा (सावनेर) | चनकापुर वर्कशॉप परिसर में शुक्रवार को मोटरसाइकिल हादसा हुआ। इसमें मोटरसाइकिल चालक ने दम तोड़ दिया। जबकि पैदल जा रही महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वसाहत हिल टॉप- चनकापुर निवासी संजय कांबले (40) मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। वे चनकापुर वर्कशॉप परिसर से गुजर रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल पैदल जा रही महिला से टकरा गई। कांबले सीमेंट रोड पर गिर गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही कांबले की मौत हो गई। जबकि पैदल जा रही पोटा निवासी निर्मला दौड घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। बताया गया है कि संजय कांबले विवाहित थे। वे मजदूरी करते थे। हादसे के बाद चनकापुर परिसर में कुछ देर आवागमन धीमा रहा।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया