नागपुर : गज्जू यादव ने जिलाधिकारी को सौंपा निवेदन, ग्रीन जिम का काम रद्द करने की मांग

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर |  रामटेक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने बुधवार को जिलाधिकारी विपिन इटनकर से मुलाकात की। उन्हें निवेदन सौंपा। खनिज निधि से ग्रीन जिम स्थापित करने का काम रद्द करने की मांग की। गज्जू यादव ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय, नागपुर को भी मामले के संबंध में निवेदन दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सनदी अधिकारी तथा कांग्रेस नेता किशोर गजभिये, नरेश बर्वे, देवेंद्र गोडबोले, उत्तम कापसे, रणवीर यादव, चंद्रकांत नंदनवार आदि उपस्थित थे।

बता दें कि नागपुर में खनिज निधि के दुरुपयोग का मामला सुर्खियों में है। इससे जिला खनिज संस्थान (डीएमएफ) की कार्यप्रणाली विवादों में आ गई है। डीएमएफ ने खनन प्रभावित गांवों में 200 ग्रीन जिम स्थापित करने के लिए 13 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जबकि सामूहिक स्वास्थ्य बीमा की मांग को अनसुना कर दिया है।

जानकारों का कहना है कि नियमानुसार ग्रीन जिम के लिए खनिज निधि नहीं दी जा सकती। जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए खनिज निधि दी जानी चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार ने इसके लिए खनिज निधि में विशेष प्रावधान किए हैं। इसके बावजूद नागपुर में खनिज निधि के आवंटन में नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत