आदिपुरुष : मुंबई पुलिस ने मनोज मुंतशिर को सुरक्षा देने का फैसला किया

फाइल फोटो।

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

मुंबई| हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवाद लेखक मनोज शुक्ला 'मुंतशिर' को मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। मनोज ने अपनी जान को खतरा बताया था। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस को मनोज मुंतशिर से एक आवेदन मिला है। आवेदन में मनोज ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया। पुलिस खतरे को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बता दें कि इस महीने की 16 तारीख को बहुभाषी फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी। फिल्म के संवाद और भगवान राम एवं भगवान हनुमान सहित अन्य चरित्रों के चित्रण को लेकर तीखी आलोचना की जा रही है। इसके खिलाफ कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसे देखते हुए मनोज ने रविवार को कहा था कि निर्माताओं ने कुछ संवादों को संशोधित करने का फैसला किया है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते