नागपुर : हुडकेश्वर में होटल पर फायरिंग कर भागे बदमाश

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर |  हुडकेश्वर के आउटर रिंग रोड स्थित एक होटल पर सोमवार रात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार रात दो युवक आउटर रिंग रोड स्थित एमकेएस लॉजिंग एंड बोर्डिंग होटल के सामने पहुंचे। दोनों बाइक पर सवार थे। अचानक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने होटल पर रिवॉल्वर से दो राउंड फायरिंग की। इससे होटल में लगे शीशे तड़क गए।

घटना के वक्त रात के करीब 10 बज रहे थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर होटल के कर्मचारी बाहर आए। तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना के बाद आउटर रिंग रोड और कान्हलगांव परिसर में हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने के बाद हुडकेश्वर थाना पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। 

खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं गए थे। माना जा रहा है कि इलाके में दहशत फैलाने लिए बदमाशों ने यह हरकत  की। ऐसी हरकतों को अंजाम देकर वे वसूली का धंधा करते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी अभी आना बाकी है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते