नागपुर : जेसीबी का सामान चुराने वाले 4 गिरफ्तार, 7.86 लाख का माल जब्त

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 7.86 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार अपराध शाखा की यूनिट-5 ने यह कार्रवाई की। मामला यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के यादव नगर का है।  चोरी की यह घटना चार-पांच दिनों पहले हुई थी। मामले की शिकायत अजनी निवासी संतोष हर्षे (45) ने की थी। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर ग्रीस का बाल्टियां और जेसीबी के लोहे के पुर्जे चुरा लिए थे। 

आरोपियों में मुस्तफा अंसारी (उम्र-29 साल, रहवासी- पांचपावली), तुषार उर्फ प्रांजल टेंभुर्णे (उम्र- 27 वर्ष , रहवासी-महेंद्रनगर ), मुस्तफा अंसारी (उम्र- 22 वर्ष,  रहवासी- यशोधरानगर), शेख सोहेब ( उम्र-19 वर्ष,  रहवासी- पार्वतीनगर झोपडपट्टी) एवं एक नाबालिग शामिल है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आरोपियों के पास से 3,35,559 रुपए का जेसीबी मशीन संबंधी सामान एवं करीब 4,50,000 रुपए की पिकअप वैन जब्त की गई है। जब्त सामान में बड़ी मात्रा में ग्रीस, जेसीबी मशीन के लोहे के पुर्जे शामिल हैं। इस तरह कुल 7,85,559 रुपए का माल जब्त किया गया है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया