अमेरिका : राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर अपना अपराध स्वीकार करेंगे

हंटर बाइडेन (फाइल फोटो)

@ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट |

वाशिंगटन |  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन दो मामलों में अपना अपराध स्वीकार करेंगे। हंटर पर टैक्स संबंधी गड़बड़ी और अवैध बंदूक रखने का आरोप है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है।

बताया गया है कि हंटर बाइडन के दोनों मामलों में पांच साल तक जांच चली है। अब उन्होंने न्याय विभाग के साथ हुई एक डील के तहत आरोपों को स्वीकार करने की बात कही है। हंटर ने माना कि वे टैक्स संबंधी गड़बड़ी में शामिल रहे हैं। उन्होंने यह भी माना है कि जब वे ड्रग्स का सेवन करते थे, तब उन्होंने एक बंदूक अवैध तरीके से अपने पास रखी थी।

कहा जा रहा है कि हंटर ड्रग्स की लत का इलाज करवाने को भी तैयार हो गए हैं। इन शर्तों के अलावा जांच में सहयोग करने के एवज में वे जेल जाने से बच सकते हैं। हालांकि, इस अनुबंध को तभी माना जाएगा, जब कोई जज इस पर स्वीकृति देगा। अभी यह साफ नहीं है कि हंटर टैक्स संबंधी गड़बड़ी का अपराध स्वीकारने के लिए कब कोर्ट में पेश होंगे।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया