कुही : कुही-मांढल रोड पर नाकाबंदी, अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

कुही | कुही-मांढल रोड पर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे 51,400 रुपए की अवैध देशी शराब सहित  1,01,400 रुपए का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कुही-मांढल रोड पर श्मशान भूमि के पास नाकाबंदी की। वहां एक मोपेड को रोका। मोपेड पर दो लोग सवार थे। उनके पास प्लास्टिक की बोरी थी, जिसमें अवैध देशी शराब रखी थी। 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम चेतन सार्वे, ( उम्र- 32 वर्ष, निवासी- कुही) और हिमांशु बोरकर (उम्र- 20 वर्ष, निवासी- कुही) है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 51,400 रुपए की अवैध देशी शराब जब्त की है। इसके अलावा करीब 50,000 रुपए की मोपेड भी कब्जे में ली है।

कुही पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और महाराष्ट्र शराबबंदी कानून  के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक महेश भोरटेकर एवं उनके सहयोगियों कृष्णा घुटके, राजेंद्र मारबते, पीयूष वाडीकर ने की।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया