मिस्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया

@ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट |

काहिरा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नील' से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सम्मान मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी ने प्रदान किया। यह मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

साल 1915 में शुरू हुआ यह सम्मान मिस्र या मानवता की उल्लेखनीय सेवा करने वाले राष्ट्र प्रमुखों, क्राउन प्रिंस और उप राष्ट्रपतियों को दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए मिस्र की सरकार और वहां के लोगों को शुक्रिया कहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर लिखा, 'बेहद विनम्रता के साथ मैं 'ऑर्डर ऑफ द नील' स्वीकार करता हूं। मैं मिस्र की सरकार और लोगों का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। यह भारत और इसके लोगों के प्रति उनकी गर्मजोशी और लगाव को जाहिर करता है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने अरबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट किया। वे मिस्र की दो दिन की यात्रा पर थे। प्रधानमंत्री रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते