नागपुर : क्रिप्टोकरंसी के नाम पर महिला से 37 लाख की धोखाधड़ी

प्रतीकात्मक चित्र।

सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | गोधनी रेलवे परिसर में एक महिला से क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 37 लाख रुपए से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला पूजा अग्रवाल (43) गोधनी रेलवे परिसर की ऑक बिल्डिंग में रहती हैं। एक अपरिचित व्यक्ति ने वाट्सग्रुप के जरिए पीड़िता से संपर्क किया। उसने खुद को मानव शोध कर्मचारी बताया। आरोपी ने मैसेज भेजकर पीड़िता को यू ट्यूब वीडियो लाइक करने का टास्क दिया। उसने कहा कि टास्क पूर्ण होने पर बड़ी रकम दी जाएगी। पीड़िता ने टास्क पूर्ण किया। आरोपी ने पीड़िता को रकम भी दी। इस तरह आरोपी ने पीड़िता का विश्वास जीत लिया।

विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को क्रिप्टोकरंसी का खाता खोलने को कहा। आरोपी ने पीड़िता को लालच दिया कि क्रिप्टोकरंसी में रकम निवेश करने से अत्यधिक लाभ होगा। इस तरह कई बार में अलग-अलग खातों में 37,48,710 रुपए ऑनलाइन जमा करवा लिए। इसके बाद पीड़िता को कोई रकम नहीं लौटाई। वह पीड़िता के संपर्क से बाहर चला गया। 

पीड़िता को ठगी का एहसास हुआ। उसने मानकापुर थाने में शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, उपधारा 66(क)(ड) एवं आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव