संदेश

नागपुर : पारशिवनी के कालापाटा में खराब सड़क के कारण बस गड्‌ढे में उतरी, 50 छात्र बाल बाल बचे

चित्र
@ कमल यादव | नागपुर की पारशिवनी तहसील के कालापाटा गांव (माहुली ग्राम पंचायत) में खराब सड़क के कारण एक बस अनियंत्रित होकर गड्‌ढे में उतर गई। बस में 50 छात्र सवार थे, जो कि बाल बाल बचे।  महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की यह बस शनिवार सुबह रामटेक से निकली थी। बस मनसर, उमरी पाली, माहुली, कालापाटा गांव के छात्रों को लेकर पारशिवनी, बाबुलवाड़ा के स्कूलों तक पहुंचाने वाली थी। कालापाटा गांव में सड़क पर कई जगह गड्‌ढे हैं। बारिश में इन गड्‌ढों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे ही बस फिसल कर गड्‌ढे में उतर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत के अधिकारियों और पदाधिकारियों से बार बार शिकायतों के बावजूद सड़क के गड्‌ढों की समस्या हल नहीं की गई। यही वजह है कि आज इतना  बड़ा हादसा हो गया। छात्र बाल बाल बचे। आगे ऐसे हादसे न हों, इसलिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, सड़क निर्माण विभाग समस्या की ओर तत्काल ध्यान दें। कालापाटा बस स्टाप परिसर की सड़कों के गड्‌ढे भरवाकर कीचड हटवाएं। छात्रों और उनके पालकों ने हफ्ते भर में समस्या हल नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ****

नागपुर : हिंदी दिवस पर बिंझाणी कॉलेज में पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
@ महेश कुमार शर्मा | नागपुर शिक्षण मंडल संचालित श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा  14 सितंबर 'हिंदी दिवस' के उपलक्ष्य में 'पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई।  प्रमुख अतिथि के रूप में श्री निकेतन महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मालोकर आमंत्रित थे। अध्यक्षता श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय के डॉ. संदीप तुंडूरवार ने की। संस्कृत विभाग-प्रमुख डॉ. पल्लवी राजनकर तथा मनोविज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. अलका कोल्हे ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 35 पीपीटी आई थीं, जिनमें से प्रस्तुति हेतु 10 का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने हिंदी के राष्ट्रकवि, हिंदी साहित्य में भक्त कवियों का योगदान, नारी चेतना, पर्यावरण चेतना आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय की कला अंतिम वर्ष की छात्रा कु. अंजु टंडन, दि्वतीय स्थान जीएस महाविद्यालय की वाणिज्य तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति बिसेन और तृतीय स्थान वीएमवी महाविद्यालय कला अंत...

आवरण कथा : बारामती के बहाने बावनकुले के एक तीर से दो निशाने और 'छोटे पवार' के कौए का अभिशाप

चित्र
नागपुर में मीडिया से बातचीत करते चंद्रशेखर बावनकुले। @ उमेश यादव विधान परिषद सदस्य और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र भाजपाध्यक्ष का पद संभाले एक महीने हो चुके हैं। इस बीच भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए उन सीटों पर दम दिखाने की तैयारी शुरू कर दी है, जहां भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए बावनकुले ने प्रदेश भाजपाध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहला बड़ा धावा राकांपा प्रमुख शरद पवार के गढ़ बारामती में बोला। बिल्कुल उसी तरह जैसे भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'मिशन मुंबई' की घोषणा की। वह भी मुंबई पहुंचकर।   बावनकुले ने भी 'मिशन बारामती' के तहत शरद पवार के गढ़ में दस्तक दी। इसी महीने के पहले हफ्ते में बावनकुले बारामती पहुंचे थे। उन्होंने कन्हेरी के हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसी मंदिर में शरद पवार का परिवार चुनाव प्रचार का नारियल फोड़ता रहा है। बावनकुले ने कहा कि 18 महीनों में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारामन 5 से 6 बार बारामती आएंगी। हर बार तीन दिन यहां रुकेंगी। वे यहां विकास की स्थिति देखेंगी। बारामती के लोगों की केंद्र सरकार ...

नागपुुर : पारशिवनी के बनपुरी में युवक की हत्या के खिलाफ आक्रोश, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

चित्र
पुलिस निरीक्षक से मिला जनसमूह। @ कमल यादव | नागपुर की पारशिवनी तहसील के बनपुरी गांव के युवक कल्पेश बावनकुले (30) की हत्या के खिलाफ रोष तेज हो गया है। कल्पेश के परिजनों और भाजपा पदाधिकारियों के समूह ने गुरुवार को कन्हान पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विलास काले को निवेदन दिया। समूह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, प्रहार जनशक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश कारामोरे ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजय मगर से मुलाकात की। कारामोरे ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कल्पेश के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी से मिलने के बाद रमेश कारामोरे ने मीडिया से बात की। रविवार देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से कल्पेश की हत्या कर दी थी। कल्पेश डीजे मालिक थे। कल्पेश और उनके दो साथी गणेश विसर्जन कार्यक्रम में डीजे बजाकर नागपुर से बनपुरी लौट रहे थे। तीनों एक ही एक्टिवा पर सवार थे। बदमाशों ने गाड़ी रोककर कल्पेश पर हमला किया था। यह हमला बनपुरी में बोर्डा रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ था। अगले दिन कन्‍हान पुलिस स्‍टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि  की धाराओं 341, 302 और 34 ...

नागपुर : साधना सहकारी बैंक का टर्नओवर 200 करोड़ रुपए हुआ, वार्षिक आमसभा में कुकरेजा ने दी जानकारी

चित्र
@ महेश कुमार शर्मा सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी साधना सहकारी बैंक लिमिटेड का टर्नओवर 200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बैंक के चेयरमैन घनश्यामदास कुकरेजा ने यह जानकारी दी। कुकरेजा बैंक की वार्षिक आमसभा में बोल रहे थे, जिसका आयोजन नागपुर के जरीपटका स्थित मुख्यालय के प्रांगण में हुआ था। कुकरेजा ने बैंक की 38वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि डीडीआर द्वारा बैंक के स्थापना वर्ष से ही "अ" श्रेणी प्रदान की जाती रही है, जो कि उल्लेखनीय उपलब्धि है। तद्हेतु उन्होंने अंशधारकों के अटूट विश्वास को महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनका अभिनंदन किया।  कुकरेजा ने सभासदों किशन आहूजा, श्याम जयसिंघानी सहित सभी उपस्थित लोगों के प्रश्नों का समुचित समाधान किया। अर्जुनदास आहूजा व अन्य द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेकर विचारार्थ नोट किया गया। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में कुल 60.07 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। अंशधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की।  कुकरेज ने यह भी बताया कि बैंक ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक अपनाते हुए एसएमएस सुविधा, मोबाइल बैंकिंग, एनएसीएच,...

महाराष्ट्र : सांगली में बच्चा चोर होने के संदेह में 4 साधुओं पर भीड़ का हमला, 7 लोग गिरफ्तार

चित्र
प्रतीकात्मक  चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | महाराष्ट्र के सांगली जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने 4 साधुओं पर हमला कर दिया। घटना के एक दिन बाद बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक जिले की जाट तहसील के लवंगा गांव में यह घटना हुई। जिन साधुओं के साथ मारपीट की गई, उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग उत्तर प्रदेश के किसी अखाड़े के साधुओं को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद सांगली के उमाडी थाने ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि चारों साधु एक वाहन से सोलापुर जिले के पंढरपुर जा रहे थे। वे रास्ता भटक गए थे। इसलिए उन्होंने लवंगा गांव के पास एक लड़के से रास्ता पूछा। वह लड़का कन्नड़ के अलावा और कोई भाषा नहीं जानता था। वह उनका चेहरा देखकर डर गया और ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगा। इससे कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हि...

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी, महिला गिरफ्तार

चित्र
देवेंद्र फडणवीस और अमृता (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो रिपोर्ट | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।  मुंबई के साइबर पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की।  सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान स्मृति पांचाल (50) के रूप में की गई है।  स्मृति पिछले दो वर्षों से कई फर्जी अकाउंट का उपयोग कर अमृता फडणवीस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रही थी। स्मृति ने फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट और 13 जी-मेल अकाउंट बनाए थे। एक स्थानीय अदालत ने स्मृति को गुरुवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस महिला की इस हरकत के पीछे उसके मकसद की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ****

हिंदी और भगत सिंह| अंतिम भाग : समस्त एकताओं से पहले एक भाषा जरूरी, ताकि हम एक-दूसरे को भली-भांंति समझ सकें

चित्र
भगत सिंह। साल 1924 की बात है। पंजाब में भाषा-विवाद चल रहा था। पंजाबी भाषा की लिपि के प्रश्न पर उर्दू और हिंदी के पक्षधरों में बहस जारी थीे। क्रांतिकारी भगत सिंह भी इस बहस पर अपने विचार बनाने लगे थे। पंजाब की भाषा और लिपि की समस्या पर यह लेख उन्होंने पंजाब हिंदी साहित्य सम्मेलन के आमंत्रण पर लिखा था। अव्वल मानकर सम्मेलन ने इस पर 50 रुपए का इनाम भी दिया था। भगत सिंह का यह लेख सम्मेलन के प्रधानमंत्री श्री भीमसेन विद्यालंकार ने सुरक्षित रखा और भगत सिंह के बलिदान के बाद 28 फरवरी, 1933 के ‘हिंदी संदेश’ के अंक में प्रकाशित किया।  देश में इन दिनों हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी महीने की 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती भी है। 'सुनो सुनो' देश और समाज के प्रति भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा ग्रहण करता है। इसी उपलक्ष्य में यहां भगत सिंह का लेख प्रकाशित किया जा रहा है। पढ़िए, लेख का अंतिम भाग... - संपादक ----------------- शेष भारत में भारतीय भाषाएंं और लिपियांं प्रचलित हैं। ऐसी अवस्था में पंजाब में उर्दू का प्रचार कर क्या हम भारत से एकदम अलग-थलग हो जाए? नहीं। और फिर सबसे बड़ी बात तो यह है क...

आवरण कथा : नाशिक में 10,000 रु. में बंधुआ बाल मजदूर, पुलिस ने 8 बच्चों को आजाद कराया

चित्र
प्रतीकात्‍मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | महाराष्‍ट्र के नाशिक में एक जनजातीय समुदाय भारी आजीविका के संकट से जूझ रहा है। कोरोनाकाल के दौरान इस समुदाय के सामने भूखे रहने की नौबत आ गई थी। भले ही कोरोना का असर बहुत कम हो गया है। ले‍किन इससे उपजे हालात उक्‍त समुदाय में नहीं बदले हैं। शायद इसी कारण यह समुदाय अपने बच्‍चों को लेकर बेहद अनैति‍क फैसला ले रहा है। इस समुदाय के लोग साल में 10,000 रुपए के बदले अपने बच्चों को गड़ेरियों को सौंप रहे हैं। गड़ेरिये इन बच्‍चों से बंधुआ मजदूरी करा रहे हैं। पुलिस ने पूरा मामला उजागर किया। बताया गया है कि अब तक 8 बच्चों को गड़ेरियों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।  हाल ही में मजदूर के रूप में काम करने वाली एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक नाशिक ग्रामीण पुलिस ने पड़ोसी जिले अहमदनगर से अब तक ऐसे 8 बच्चों को छुड़ाया है। वहीं, बच्‍ची की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  तीन अन्य को बंधुआ मजदूरी व्यवस्था (उन्मूलन) अधिनियम-1976 के तहत गिरफ्ता...

नागपुर : 'आम्ही भारतीय अभियान' के 10 सदस्‍यों को 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार' प्रदान

चित्र
@ शामकुमार रहाटे | सिने आर्क प्रोडक्शन- मुंबई ने सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरण, आरोग्य, सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्‍यक्तियों को पुरस्‍कृत किया।  यह 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार-2022 समारोह' नागपुर के सीताबर्डी स्थित ‘अमृत भवन’ आंध्रा एसोसिएशन हॉल में हुआ। समारोह के अध्‍यक्ष  निशिकांत जाधव ( पूर्व संचालक, भारतीय वन सेवा), प्रमुख अति‍थि साकेत बांगडीयां (चार्टर्ड एकाउंटेंट) व सतनाम सिंह सिंधु (राष्ट्रीय क्रीडा रिकॉर्ड होल्डर) के हाथों महाराष्ट्र के 100 से अधिक व्‍यक्तियों को 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार' प्रदान किया गया।   कार्यक्रम का संचालन सिने आर्क के प्रमुख विनोद खैरे ने किया। समारोह में आकाशझेप फाऊंडेशन रामटेक संचालित 'आम्ही भारतीय अभियान' के 10 सदस्‍य पुरस्‍कृत हुए। ये हैं- अभियान के मुख्य संयोजक साक्षोधन कडबे (समाजसेवा, शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण), डॉ. इरफान अहमद (संयोजक, मानव एकता मंच: समाजसेवा, आरोग्य), प्रा. अरविंद दुनेदार (अध्यक्ष, आकाशझेप फाऊंडेशन: शिक्षण, समाजसेवा), गजानन गिरोलकर (अध्यक्ष, अनाज इंडिया पत्रकार संघ: कृषि‍ पत्रकारिता, कृ...

नागपुर : पारशिवनी के बनपुरी में धारदार हथियार से डीजे मालिक युवक की हत्‍या, आरोपी भागे

चित्र
कल्‍पेश बावनकुले (फाइल फोटो) @ कमल यादव | नागपुर की पारशिवनी तहसील के बनपुरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक की हत्‍या कर दी। युवक डीजे मालिक था। वह अपने साथियों के साथ दुपहिया गाड़ी पर सवार होकर गांव लौट रहा था। बदमाशों ने गाड़ी रोककर युवक पर हमला किया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल्पेश बावनकुले (30) गणेश विसर्जन कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए अपने साथियों के  साथ नागपुर  गए  थे। कार्यक्रम के बाद कल्पेश अपने साथियों डीजे ऑपरेटर सूरज ढोबले (22), हेल्पर जितेंद्र ढोबले (24) के साथ अपने गांव बनपुरी लौट रहे थे। तीनों एक्टिवा पर सवार थे। वे रात करीब 12:30 बजे बनपुरी में बोरडा रोड  पर पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे। उसी वक्त दो अज्ञात बदमाशों ने एक्टिवा के सामने अचानक अपनी दुपहिया गाड़ी अड़ा दी। इससे एक्टिवा पर सवार तीनों युवक गिर गए। बताया गया है कि तीनों युवकों ने बदमाशों के पास धारदार हथियार देखा। वे जान बचाने के लिए भागने लगे। चूंकि एक्टिवा कल्‍पेश चला रहे थे। इसलिए उन्‍हें भागने में दिक्‍कत हुई। इस बीच दोनों बदमाशों ने कल्‍पेश को पकड़ लिया। उसके बाद कल्‍प...

देश : शाह का तंज- विदेशी टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं राहुल...; जानिए पटोले का जवाब

चित्र
प्रतीकात्‍मक चित्र। @  सुनो सुनो रिपोर्ट | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा कि ‘भारत राष्ट्र है ही नहीं’ कहने वाले आज विदेशी टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। शाह भाजपा की राजस्थान इकाई के बूथ पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या और करौली हिंसा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति कर सकती है।  जोधपुर पहुंचे शाह ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘अभी राहुल बाबा, भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। विदेशी टी-शर्ट पहनकर वे भारत जोड़ने निकले हैं। मैं उन्‍हें और कांग्रेसियों को संसद में उनके भाषण का एक वाक्य याद दिलाता हूं। वह वाक्य है- भारत राष्ट्र है ही नहीं। राहुल बाबा, किस किताब में आपने यह पढ़ा है? यह तो वह राष्ट्र है जिसके लिए लाखों लोगों ने अपनी गर्दन कटवाई।  आपको यह राष्‍ट्र नहीं लगता। ये राहुल बाबा भारत जोड़ने निकले हैं। मुझे लगता है कि इन्‍हें भारत...

आवरण कथा : डॉक्‍टरी की पढ़ाई करने चीन जा रहे, जरा संभलकर! भारत में 16% छात्र ही सफल

चित्र
प्रतीकात्‍मक चित्र।  @ उमेश यादव | भारत में हर साल कई छात्र मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश  के लिए परीक्षा देते हैं। सफल छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिल जाता है। परीक्षा में विफल होने के कारण जिन्‍हें देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश नहीं मिलता, वे विदेश का रुख करते हैं। कई भारतीय छात्र चीन के मे‍डिकल कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं। कई बिना पूरी जानकारी हासिल किए चीन के मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लेते हैं। बाद में उन्‍हें कई दिक्कतों  से गुजरना होता है।  यह कहना उचित है कि अगर डॉक्‍टरी की पढ़ाई करने के लिए चीन जा रहे हैं तो जरा संभलकर। चीन से मेडिकल की  पढ़ाई कर लौटने वाले 16% छात्र ही भारत में सफल रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए भारत ने चीन में मेडि‍कल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें चीन में पढ़ाई करने के बाद होने वाली कई तरह की समस्याओं के प्रति आगाह किया गया है। एडवाइजारी में छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के कम प्रतिशत, आधिकारिक भाषा पुतोंग्हुआ सीखने की बाध्यता और भारत में चिकित्सक के तौर पर प्रैक्टिस...

आवरण कथा : बिहार में प्रशांत किशोर क्यों कह रहे कि नीतीश कुमार को ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए

चित्र
नीतीश कुमार, प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)। @  उमेश यादव राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला जारी है। प्रशांत ने कहा कि नीतीश को ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए। प्रशांत ‘जन सुराज अभियान’ के तहत पूर्णिया पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर फेविकॉल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे तो मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। किसी की भी सरकार हो। लेकिन वे कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं।’ दरअसल, पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि बिहार में राजनीतिक बदलाव का राष्ट्रीय राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं होगा। प्रशांत के बयान पर नीतीश ने जवाब दिया था। नीतीश ने कहा था कि प्रशांत किशोर के बयान से लोग यही समझेंगे कि उनका मन भाजपा के साथ रहने का है। अब नीतीश की टिप्पणी पर प्रशांत ने पलटवार किया। प्रशांत ने कहा, ‘एक महीने पहले तक 90 डिग्री के कोण पर झुक कर वे (नीतीश) प्राणाम कर रहे थे। वे अगर किसी को भाजपा की बी टीम कह रहे हैं तो यह हास्यास्पद है। आप (नीतीश) खुद उनके साथ (भाजपा) थे। कल फिर से कहां जाएंगे कोई नहीं जानता।’ ...

नागपुर : कोराडी- महादुला में कई कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा में प्रवेश किया, अब बावनकुले से उम्मीद

चित्र
@ प्रदीप खांबलकर | नागपुर के कोराडी- महादुला में कई कांग्रेस कार्यकताओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। ये कार्यकर्ता कोराडी स्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे थे। वहीं बावनकुले ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश कराया। दरअसल, राज्य में महाविकास आघाड़ी सरकार के गिरने के बाद कोराडी-महादुला कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई थी। कहा जा रहा है कि पहले काग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत कोराडी-महादुला क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। राऊत नागपुर जिले के पालममंत्री भी थे। इसके बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का असंतोष बढ़ गया। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बावनकुले से उम्मीद है क्योंकि वे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं। वे पूर्व ऊर्जा मंत्री भी हैं। साथ ही कोराडी बावनकुले का गृह क्षेत्र है। बहरहाल, बावनकुले स्थानीय युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे या नहीं, यह समय ही बताएगा।  कोराडी-महादुला में कांग्रेस के दो गुट सक्रिय हैं। बताया जाता है कि इनमें से...

हिंदी और भगत सिंह| भाग-2 : भारत की एक भाषा नहीं बना सकते, कम से कम एक लिपि बना दो

चित्र
भगत सिंह। साल 1924 की बात है। पंजाब में भाषा-विवाद चल रहा था। पंजाबी भाषा की लिपि के प्रश्न पर उर्दू और हिंदी के पक्षधरों में बहस जारी थीे। क्रांतिकारी भगत सिंह भी इस बहस पर अपने विचार बनाने लगे थे। पंजाब की भाषा और लिपि की समस्या पर यह लेख उन्होंने पंजाब हिंदी साहित्य सम्मेलन के आमंत्रण पर लिखा था। अव्वल मानकर सम्मेलन ने इस पर 50 रुपए का इनाम भी दिया था। भगत सिंह का यह लेख सम्मेलन के प्रधानमंत्री श्री भीमसेन विद्यालंकार ने सुरक्षित रखा और भगत सिंह के बलिदान के बाद 28 फरवरी, 1933 के ‘हिंदी संदेश’ के अंक में प्रकाशित किया।  देश में इन दिनों हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी महीने की 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती भी है। 'सुनो सुनो' देश और समाज के प्रति भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा ग्रहण करता है। इसी उपलक्ष्य में यहां भगत सिंह का लेख प्रकाशित किया जा रहा है। पढ़िए, लेख का भाग-2... - संपादक ******* संस्कृत का सारा साहित्य हिंदू समाज को पुनर्जीवित न कर सका। इसीलिए सामयिक भाषा में नवीन साहित्य की सृष्टि की गई। उस सामयिक भाव के साहित्य ने अपना जो प्रभाव दिखाया, वही हम आज तक अनुभव कर...

विदेश : भारतवंशी सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की नई गृह मंत्री बनीं; मां तमिल, पिता की जड़ें गोवा में

चित्र
सुएला ब्रेवरमैन (फाइल फोटो) @ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | ब्रिटेन में नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी है। उन्होंने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया है। सदन में ट्रस के बगल में सुएला ब्रेवरमैन होंगी। सुएला की मां का परिवार भारतवंशी तमिल था। यह परिवार मॉरीशस से ब्रिटेन पहुंचा था। सुएला के पिता गोवा मूल के थे। वे केन्या से ब्रिटेन आए थे।  मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के आलोक शर्मा भी शामिल हैं। शर्मा का जन्म भारत के आगरा में हुआ था। वे सीओपी-26 के अध्यक्ष के तौर पर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में काम जारी रखेंगे। नए मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री के पद पर बेन वालेस को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा नए मंत्रिमंडल में काफी बदलाव किया गया है। लंदन में जन्मे जूनियर मंत्री रानिल जयवर्धने को पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक का समर्थन करने वाले टोरी के कई वरिष्ठ सदस्यों को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। इसमें पूर्व न्याय मंत्री डॉमिनिक रैब, पूर्व परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स और पूर्व स्वास्थ्य मंत्र...

देश : कन्याकुमारी से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू, राहुल बोले- 4 कंपनियां भारत को नियंत्रित कर रहीं

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को शुरू हो गई। इसका श्रीगणेश कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया। वे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे।  राहुल ने कहा कि देश के लाखों लोग मानते हैं कि भारत को साथ लाने के लिए एक्शन लेने की जरूरत है। यह झंडा सिर्फ तीन रंग, एक चक्र और कपड़े का टुकड़ा नहीं है। यह झंडा हमें आसानी से नहीं मिला। इसे हमें तोहफे की तरह नहीं दिया गया था। इसे भारतीय लोगों ने कमाया है। यह देश के हर व्यक्ति की पहचान है। यह झंडा देश में रहने वाले हर व्यक्ति के धर्म, भाषा और सभी राज्यों की पहचान है। राहुल ने कहा कि आज भारत अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुट्ठी भर बड़े बिजनेसमैन आज पूरे देश को नियंत्रित कर रहे हैं। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी, जो भारत को नियंत्रित करती थी। आज 3-4 बड़ी कंपनियां हैं, जो पूरे भारत को नियंत्रित करती हैं। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश भी पढ़ा गया। सोनिया ने इस यात्रा को अहम पल बताया। उम्मीद जताई कि यह पार्टी को नई ऊर्जा देगा। सोनिया ने कहा, 'मैं अपने मेडिकल चेकअप क...

नागपुर : रामटेक में एसएफआई, डीवाईएफआई, एडवा की निबंध स्पर्धा के पुरस्कार वितरित

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई ), डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई), अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन ( एडवा) की ओर संयुक्त रूप से आयोजित निबंध स्पर्धा के पुरस्कार वितरित किए गए। यह कार्यक्रम मंगलवार को नागपुर जिले के रामटेक में आंबेडकर वार्ड स्थित मातोश्री रमाबाई आंबेडकर सभागृह में हुआ। कार्यक्रम में डीवाईएफआई के पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण लाटकर, पत्रकार राहुल पेटकर, जनवादी महिला संगठन की तहसील अध्यक्ष नीता भांडारकर और डीवाईएफआई के जिला सचिव कृणाल सावंत की प्रमुख उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन सतीश बोरकर ने किया। डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष अमित हटवार ने कार्यक्रम की प्रस्तावन रखी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में विद्यार्थियों की समस्याओं की ओर ध्यान खींचने के लिए एसएफआई का 'मार्च फॉर एजुकेशन' 11 सितंबर को निकाला जाएगा। वहीं युवाओं की बेरोजगारी की समस्या के विरोध में 3 नवंबर को डीवाईएफआई 'दिल्ली मार्च' करेगी। पत्रकार राहुल पेटकर ने कहा कि गलत नीतियों और इच्छाशक्ति की कमी के कारण बेरोजगारी ब...

नागपुर : सांसद तुमाने ने की घोषणा- पूर्वी विदर्भ में शिंदे गुट की शिवसेना के पदाधिकारी नियुक्त

चित्र
कृपाल तुमाने (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो रिपोर्ट | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्वी विदर्भ क्षेत्र के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। शिंदे गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। तुमाने नागपुर जिले की रामटेक लोकसभा सीट से सांसद हैं। तुमाने ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे विदर्भ पर नजर बनाए हुए हैं। वे क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। तुमाने ने कहा, 'मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार हम नागपुर, चंद्रपुर, गडचिरोली, भंडारा, गोंदिया और वर्धा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।' तुमाने ने दावा किया कि ज्यादतार कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान, मुख्यमंत्री विदर्भ क्षेत्र में रैलियां आयोजित करेंगे। तुमाने ने दावा किया कि इन कार्यक्रमों में राकांपा और कांग्रेस के लोग शिंदे गुट में शामिल होंगे। ***