नागपुर : हिंदी दिवस पर बिंझाणी कॉलेज में पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित

@ महेश कुमार शर्मा |

नागपुर शिक्षण मंडल संचालित श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा  14 सितंबर 'हिंदी दिवस' के उपलक्ष्य में 'पीपीटी प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। 

प्रमुख अतिथि के रूप में श्री निकेतन महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मालोकर आमंत्रित थे। अध्यक्षता श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय के डॉ. संदीप तुंडूरवार ने की। संस्कृत विभाग-प्रमुख डॉ. पल्लवी राजनकर तथा मनोविज्ञान विभाग प्रमुख डॉ. अलका कोल्हे ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 35 पीपीटी आई थीं, जिनमें से प्रस्तुति हेतु 10 का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने हिंदी के राष्ट्रकवि, हिंदी साहित्य में भक्त कवियों का योगदान, नारी चेतना, पर्यावरण चेतना आदि विषयों पर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय की कला अंतिम वर्ष की छात्रा कु. अंजु टंडन, दि्वतीय स्थान जीएस महाविद्यालय की वाणिज्य तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति बिसेन और तृतीय स्थान वीएमवी महाविद्यालय कला अंतिम वर्ष की छात्रा कु. संजना प्रजापति ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार हिस्लॉप कॉलेज के कला दि्वतीय वर्ष के छात्र रामलाल दि्वेवेदी तथा श्री बिंझाणी नगर महाविद्यालय के कला प्रथम वर्ष के छात्र मिथिलेश बालपांडे को प्राप्त हुआ। 

प्रमुख अतिथि डॉ. मालोकर ने कहा कि हिंदी राजभाषा के रूप में स्थापित हो चुकी है। एक दिन यह राष्ट्रभाषा अवश्य बनेगी। अध्यक्षीय वक्तव्य में उपप्राचार्य तुंडूरवार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजीत मैत्रे ने सभी विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। संचालन कार्यक्रम-  समन्वयक  डॉ. सुधा जांगिड़ तथा आभार प्रदर्शन सह समन्वयक प्रा. नीलिमा माटे ने किया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और प्राध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया