नागपुर : पारशिवनी के कालापाटा में खराब सड़क के कारण बस गड्‌ढे में उतरी, 50 छात्र बाल बाल बचे

@ कमल यादव |

नागपुर की पारशिवनी तहसील के कालापाटा गांव (माहुली ग्राम पंचायत) में खराब सड़क के कारण एक बस अनियंत्रित होकर गड्‌ढे में उतर गई। बस में 50 छात्र सवार थे, जो कि बाल बाल बचे। 

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की यह बस शनिवार सुबह रामटेक से निकली थी। बस मनसर, उमरी पाली, माहुली, कालापाटा गांव के छात्रों को लेकर पारशिवनी, बाबुलवाड़ा के स्कूलों तक पहुंचाने वाली थी। कालापाटा गांव में सड़क पर कई जगह गड्‌ढे हैं। बारिश में इन गड्‌ढों में पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इससे ही बस फिसल कर गड्‌ढे में उतर गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत के अधिकारियों और पदाधिकारियों से बार बार शिकायतों के बावजूद सड़क के गड्‌ढों की समस्या हल नहीं की गई। यही वजह है कि आज इतना  बड़ा हादसा हो गया। छात्र बाल बाल बचे। आगे ऐसे हादसे न हों, इसलिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, सड़क निर्माण विभाग समस्या की ओर तत्काल ध्यान दें। कालापाटा बस स्टाप परिसर की सड़कों के गड्‌ढे भरवाकर कीचड हटवाएं। छात्रों और उनके पालकों ने हफ्ते भर में समस्या हल नहीं होने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया