नागपुर : साधना सहकारी बैंक का टर्नओवर 200 करोड़ रुपए हुआ, वार्षिक आमसभा में कुकरेजा ने दी जानकारी

@ महेश कुमार शर्मा

सहकारिता के क्षेत्र में अग्रणी साधना सहकारी बैंक लिमिटेड का टर्नओवर 200 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। बैंक के चेयरमैन घनश्यामदास कुकरेजा ने यह जानकारी दी।

कुकरेजा बैंक की वार्षिक आमसभा में बोल रहे थे, जिसका आयोजन नागपुर के जरीपटका स्थित मुख्यालय के प्रांगण में हुआ था। कुकरेजा ने बैंक की 38वीं वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि डीडीआर द्वारा बैंक के स्थापना वर्ष से ही "अ" श्रेणी प्रदान की जाती रही है, जो कि उल्लेखनीय उपलब्धि है। तद्हेतु उन्होंने अंशधारकों के अटूट विश्वास को महत्वपूर्ण निरूपित करते हुए उनका अभिनंदन किया। 

कुकरेजा ने सभासदों किशन आहूजा, श्याम जयसिंघानी सहित सभी उपस्थित लोगों के प्रश्नों का समुचित समाधान किया। अर्जुनदास आहूजा व अन्य द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेकर विचारार्थ नोट किया गया। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष में कुल 60.07 लाख रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। अंशधारकों को 5 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की। 

कुकरेज ने यह भी बताया कि बैंक ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक अपनाते हुए एसएमएस सुविधा, मोबाइल बैंकिंग, एनएसीएच, आरटीजीएस, एनईएफटी, यूपीआई क्यूआर कोड व डेबिट कार्ड की सहूलियतें प्रारंभ की हैं। शीघ्र ही बैंक के प्रांगण में ई-गैलरी स्थापित कर एटीएम मशीन व कैश डिपॉजिट की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभा में संचालकों, अंशधारकों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। अंत में आभार प्रदर्शन किया गया।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया