नागपुुर : पारशिवनी के बनपुरी में युवक की हत्या के खिलाफ आक्रोश, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

पुलिस निरीक्षक से मिला जनसमूह।
@ कमल यादव |

नागपुर की पारशिवनी तहसील के बनपुरी गांव के युवक कल्पेश बावनकुले (30) की हत्या के खिलाफ रोष तेज हो गया है। कल्पेश के परिजनों और भाजपा पदाधिकारियों के समूह ने गुरुवार को कन्हान पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर विलास काले को निवेदन दिया। समूह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, प्रहार जनशक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश कारामोरे ने ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विजय मगर से मुलाकात की। कारामोरे ने मीडिया से कहा कि उन्होंने कल्पेश के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

एसपी से मिलने के बाद रमेश कारामोरे ने मीडिया से बात की।

रविवार देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से कल्पेश की हत्या कर दी थी। कल्पेश डीजे मालिक थे। कल्पेश और उनके दो साथी गणेश विसर्जन कार्यक्रम में डीजे बजाकर नागपुर से बनपुरी लौट रहे थे। तीनों एक ही एक्टिवा पर सवार थे। बदमाशों ने गाड़ी रोककर कल्पेश पर हमला किया था। यह हमला बनपुरी में बोर्डा रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ था। अगले दिन कन्‍हान पुलिस स्‍टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि  की धाराओं 341, 302 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

कल्पेश बावनकुले (फाइल फोटो)

घटना के 100 घंटे बीतने के बावजूद आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। हत्याकांड के कारण बनपुरी, बोर्डा, कन्हान परिसर में लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। दरअसल, बोर्डा-कांद्री मार्ग से हर रोज कई लोग रोजगार के लिए शहर जाते हैं। वहीं यहां वरिष्ठ नागरिक भी व्यायाम की दृष्टि से टहलते हैं। कल्पेश की हत्या ने सभी को सतर्क कर दिया है। 

संगठनों ने कन्हान पुलिस स्टेशन सीमा में अवैध धंधे बंद करने, अति संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि परिसर में दिन-रात गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। पुलिस स्टेशन में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकता और बनपुरी एवं आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया