नागपुर : रामटेक में एसएफआई, डीवाईएफआई, एडवा की निबंध स्पर्धा के पुरस्कार वितरित

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई ), डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई), अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन ( एडवा) की ओर संयुक्त रूप से आयोजित निबंध स्पर्धा के पुरस्कार वितरित किए गए। यह कार्यक्रम मंगलवार को नागपुर जिले के रामटेक में आंबेडकर वार्ड स्थित मातोश्री रमाबाई आंबेडकर सभागृह में हुआ।

कार्यक्रम में डीवाईएफआई के पूर्व केंद्रीय कमेटी सदस्य अरुण लाटकर, पत्रकार राहुल पेटकर, जनवादी महिला संगठन की तहसील अध्यक्ष नीता भांडारकर और डीवाईएफआई के जिला सचिव कृणाल सावंत की प्रमुख उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन सतीश बोरकर ने किया।

डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष अमित हटवार ने कार्यक्रम की प्रस्तावन रखी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में विद्यार्थियों की समस्याओं की ओर ध्यान खींचने के लिए एसएफआई का 'मार्च फॉर एजुकेशन' 11 सितंबर को निकाला जाएगा। वहीं युवाओं की बेरोजगारी की समस्या के विरोध में 3 नवंबर को डीवाईएफआई 'दिल्ली मार्च' करेगी।

पत्रकार राहुल पेटकर ने कहा कि गलत नीतियों और इच्छाशक्ति की कमी के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। जनसंख्या और आरक्षण बेरोजगारी बढ़ने के कारण नहीं हैं। अरुण लाटकर ने कहा कि प्रत्येक भारतीय को देश की स्वतंत्रता का इतिहास पढ़ना चाहिए। यह इतिहास जीवनभर मार्गदर्शन करेगा। 

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 'बेरोजगारी : समस्या व उपाय' विषय पर निंबंध स्पर्धा आयोजित की गई थी। स्पर्धा में देवानंद नागदेवे को प्रथम व प्रज्ञा कावले, समीक्षा प्रदान को द्वितीय और शिवानी वानखेड़े, सुशील खंडाले को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। स्मिता देशमुख प्रोत्साहन पुरस्कार की हकदार बनी।

कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह विचार मंच, उड़ान कंप्यूटर एंड स्किल एकेडमी, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति व नासा कम्युनिकेशन का विशेष सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन एसएफआई के जिला अध्यक्ष संदेश रामटेके ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए संघर्ष हटवार, संदेश मेश्राम, उमेश तुमडाम, सूरज दुडे, धनंजय नागपुरे, आशीष राऊत, गुलशन रेहकवार, कल्पना हटवार ने परिश्रम किया।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया