नागपुर : 'आम्ही भारतीय अभियान' के 10 सदस्‍यों को 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार' प्रदान

@ शामकुमार रहाटे |

सिने आर्क प्रोडक्शन- मुंबई ने सामाजिक, शैक्षणिक, पर्यावरण, आरोग्य, सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्‍यक्तियों को पुरस्‍कृत किया।  यह 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार-2022 समारोह' नागपुर के सीताबर्डी स्थित ‘अमृत भवन’ आंध्रा एसोसिएशन हॉल में हुआ।

समारोह के अध्‍यक्ष  निशिकांत जाधव ( पूर्व संचालक, भारतीय वन सेवा), प्रमुख अति‍थि साकेत बांगडीयां (चार्टर्ड एकाउंटेंट) व सतनाम सिंह सिंधु (राष्ट्रीय क्रीडा रिकॉर्ड होल्डर) के हाथों महाराष्ट्र के 100 से अधिक व्‍यक्तियों को 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार' प्रदान किया गया।  कार्यक्रम का संचालन सिने आर्क के प्रमुख विनोद खैरे ने किया।

समारोह में आकाशझेप फाऊंडेशन रामटेक संचालित 'आम्ही भारतीय अभियान' के 10 सदस्‍य पुरस्‍कृत हुए। ये हैं- अभियान के मुख्य संयोजक साक्षोधन कडबे (समाजसेवा, शिक्षण, आरोग्य, पर्यावरण), डॉ. इरफान अहमद (संयोजक, मानव एकता मंच: समाजसेवा, आरोग्य), प्रा. अरविंद दुनेदार (अध्यक्ष, आकाशझेप फाऊंडेशन: शिक्षण, समाजसेवा), गजानन गिरोलकर (अध्यक्ष, अनाज इंडिया पत्रकार संघ: कृषि‍ पत्रकारिता, कृषि‍ शोध), सुभाष चव्हाण (क्रीडा शिक्षक: समाजसेवा, क्रीडा, साहित्य), प्रीतम मेश्राम (करुणा फाउंडेशन: समाजसेवा, आरोग्य, रक्तदान), प्रा. नीता इटनकर (ज्ञानविकास कला प्रतिष्ठान: संगीत, समाजसेवा), रक्षणा गजभिये (पुलि‍स पाटील संगठन: समाजसेवा, महिला सक्षमीकरण), शैलेश वाढई (ग्राम पंचायत कर्मचारी यूनियन: समाजसेवा), सुनील पाल (ओबीसी एकता मंच: कृषि‍ उद्योजकता, सहकार)। इन्‍हें 'महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार' प्रदान किया गया।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

परभणी : संविधान की प्रतिकृति क्षतिग्रस्त मामले में आरोपी ने खुदकुशी की