नागपुर : सांसद तुमाने ने की घोषणा- पूर्वी विदर्भ में शिंदे गुट की शिवसेना के पदाधिकारी नियुक्त

कृपाल तुमाने (फाइल फोटो)

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पूर्वी विदर्भ क्षेत्र के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। शिंदे गुट के सांसद कृपाल तुमाने ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। तुमाने नागपुर जिले की रामटेक लोकसभा सीट से सांसद हैं।

तुमाने ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे विदर्भ पर नजर बनाए हुए हैं। वे क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। तुमाने ने कहा, 'मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देशानुसार हम नागपुर, चंद्रपुर, गडचिरोली, भंडारा, गोंदिया और वर्धा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।'

तुमाने ने दावा किया कि ज्यादतार कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे के साथ हैं। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि पर्व के दौरान, मुख्यमंत्री विदर्भ क्षेत्र में रैलियां आयोजित करेंगे। तुमाने ने दावा किया कि इन कार्यक्रमों में राकांपा और कांग्रेस के लोग शिंदे गुट में शामिल होंगे।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया