नागपुर : पारशिवनी के बनपुरी में धारदार हथियार से डीजे मालिक युवक की हत्‍या, आरोपी भागे

कल्‍पेश बावनकुले (फाइल फोटो)

@ कमल यादव |

नागपुर की पारशिवनी तहसील के बनपुरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से युवक की हत्‍या कर दी। युवक डीजे मालिक था। वह अपने साथियों के साथ दुपहिया गाड़ी पर सवार होकर गांव लौट रहा था। बदमाशों ने गाड़ी रोककर युवक पर हमला किया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल्पेश बावनकुले (30) गणेश विसर्जन कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए अपने साथियों के  साथ नागपुर गए थे। कार्यक्रम के बाद कल्पेश अपने साथियों डीजे ऑपरेटर सूरज ढोबले (22), हेल्पर जितेंद्र ढोबले (24) के साथ अपने गांव बनपुरी लौट रहे थे। तीनों एक्टिवा पर सवार थे। वे रात करीब 12:30 बजे बनपुरी में बोरडा रोड  पर पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे। उसी वक्त दो अज्ञात बदमाशों ने एक्टिवा के सामने अचानक अपनी दुपहिया गाड़ी अड़ा दी। इससे एक्टिवा पर सवार तीनों युवक गिर गए।

बताया गया है कि तीनों युवकों ने बदमाशों के पास धारदार हथियार देखा। वे जान बचाने के लिए भागने लगे। चूंकि एक्टिवा कल्‍पेश चला रहे थे। इसलिए उन्‍हें भागने में दिक्‍कत हुई। इस बीच दोनों बदमाशों ने कल्‍पेश को पकड़ लिया। उसके बाद कल्‍पेश की धारदार हथियार से हत्‍या कर दी।  हत्‍या के बाद बदमाश तुरंत भाग गए। थोड़ी देर बाद सूरज और जितेंद्र पंप कर्मचारियों को लेकर घटना स्‍थल पहुंचे। उन्‍होंने घटना की सूचना कन्हान पुलि‍स स्टेशन को दी।

घटना स्थल पर पुलिस हवलदार नरेश वरकडे,  उनके साथी पुलिसकर्मी वैभव बोरबले, कोमल खैरे पहुंचे। उन्‍होंने जांच शुरू की। कन्‍हान पुलिस स्‍टेशन में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि  की धाराओं 341 , 302 और 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया