देश : कन्याकुमारी से कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू, राहुल बोले- 4 कंपनियां भारत को नियंत्रित कर रहीं

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को शुरू हो गई। इसका श्रीगणेश कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया। वे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे। 

राहुल ने कहा कि देश के लाखों लोग मानते हैं कि भारत को साथ लाने के लिए एक्शन लेने की जरूरत है। यह झंडा सिर्फ तीन रंग, एक चक्र और कपड़े का टुकड़ा नहीं है। यह झंडा हमें आसानी से नहीं मिला। इसे हमें तोहफे की तरह नहीं दिया गया था। इसे भारतीय लोगों ने कमाया है। यह देश के हर व्यक्ति की पहचान है। यह झंडा देश में रहने वाले हर व्यक्ति के धर्म, भाषा और सभी राज्यों की पहचान है।

राहुल ने कहा कि आज भारत अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। मुट्ठी भर बड़े बिजनेसमैन आज पूरे देश को नियंत्रित कर रहे हैं। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी, जो भारत को नियंत्रित करती थी। आज 3-4 बड़ी कंपनियां हैं, जो पूरे भारत को नियंत्रित करती हैं।

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश भी पढ़ा गया। सोनिया ने इस यात्रा को अहम पल बताया। उम्मीद जताई कि यह पार्टी को नई ऊर्जा देगा। सोनिया ने कहा, 'मैं अपने मेडिकल चेकअप के कारण ऐतिहासिक मौके पर मौजूद नहीं हूं। इसका मुझे अफसोस है। मुझे विश्वास है कि हमारे संगठन का कायाकल्प होगा। इस मौके से भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव आएगा।' 

बताया गया है कि यह 150 दिनों की यात्रा है, जो 12 राज्यों से गुजरेगी। जिन इलाकों से यह यात्रा नहीं गुजरेगी, वहां सहायक यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान सभी राज्यों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में खत्म होगी। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए बढ़ती महंगाई और सामाजिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर आम लोगों में बहस छेड़ने की कोशिश करेगी।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया