महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता के फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी, महिला गिरफ्तार

देवेंद्र फडणवीस और अमृता (फाइल फोटो)
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के फेसबुक पेज पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। मुंबई के साइबर पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान स्मृति पांचाल (50) के रूप में की गई है। स्मृति पिछले दो वर्षों से कई फर्जी अकाउंट का उपयोग कर अमृता फडणवीस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रही थी। स्मृति ने फेसबुक पर 53 फर्जी अकाउंट और 13 जी-मेल अकाउंट बनाए थे।
एक स्थानीय अदालत ने स्मृति को गुरुवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस महिला की इस हरकत के पीछे उसके मकसद की जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
****

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें