संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कलमेश्वर : गोंडखैरी में अवैध शराब भट्ठी पर छापा, 10.75 लाख का माल जब्त

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | कलमेश्वर | पुलिस ने कलमेश्वर के गोंडखैरी पारधी बेडा इलाके में अवैध शराब भट्ठी पर छापा मारा। वहां से करीब 10,75,850 रुपए का माल जब्त किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कलमेश्वर पुलिस स्टेशन एवं स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उक्त माल जब्त करने के बाद 8 आरोपियों पर केस दर्ज किया। जब्त माल में 9960 लीटर कच्चा रसायन सडवा, 256 लीटर तैयार देशी शराब, शराब बनाने का 860 किलो गुड़ शामिल है। पुलिस ने शराब भट्ठी नष्ट कर दी। कार्रवाई में योगदान : पुलिस निरीक्षक यशवंत सोलसे, संतोष दाबेराव, सहायक पुलिस निरीक्षक तेजराम मेश्राम, दिलीप पोटभरे, पुलिस उपनिरीक्षक मनोज टिपले, पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष सिंह ठाकुर, पुलिस उपनिरीक्षक आशीष मोरखेड़े आदि। ***

मौदा : 158 किसानों के नाम पर 113 करोड़ का घोटाला, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | मौदा | प्राकृतिक आपदा का मुआवजा दिलाने के बहाने 158 किसानों के नाम पर 113 करोड़ रुपए का घोटाला मौदा में सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उक्त किसानों को झांसा दिया था कि वे उन्हें प्राकृतिक आपदा से खेती को हुए नुकसान का मुआवजा सरकार से दिलाएंगे। यह कहकर आरोपियों ने उक्त किसानों से संबंधित कागजात हासिल किए थे। इन कागजातों के जरिए किसानों के नाम पर बोगस कर्ज प्रकरण तैयार किए। ऐसा कर बैंक को भी गुमराह किया। बाद में 113,46,99,003 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया।  दोनों आरोपियों के नाम रमन्नाराव बोल्ला (48) व वीर व्यंकटराव वाकलपुडी (43) है। रमन्नराव कलमना और वीर व्यंकटराव पारशिवनी के डुंबरी स्टेशन परिसर का निवासी है। दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 406, 409, 413, 420, 465, 467, 468, 471, 120 के तहत प्रकरण दर्ज किया। उन पर आईटी एक्ट भी लगाया।  नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार न...

ब्रिटिश साम्राज्यवाद में विभाजन के आंसू

चित्र
साभार : राष्ट्र पत्रिका अंक : 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2023 ****

ग्राम पंचायत चुनाव में वादे और इरादे

चित्र
साभार : राष्ट्र पत्रिका अंक : 21 से 27 अक्टूबर ****  

मुंबई : मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता ने जान दी

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | मुंबई | मुंबई के बांद्रा इलाके में एक मराठा आरक्षण कार्यकर्ता ने कथित तौर पर अपनी जान दे दी। पुलिस ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जालना जिले की अंबड़ तहसील के निवासी सुनील कावले का शव बुधवार रात को बांद्रा में एक फ्लाईओवर के खंभे पर फंदे से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कावले ने पहले फ्लाईओवर पर बिजली के खंभे से खुद को बांधकर फंदा लगाया। फिर नीचे छलांग लगा दी। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह मराठा आरक्षण के लिए अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। कावले ने जो सफेद कमीज पहनी हुई थी, उस पर आरक्षण की मांग को लेकर संदेश लिखा हुआ था। बताया गया है कि कावले आरक्षण की मांग करने वाले मराठा क्रांति मोर्चा का सदस्य था। कावले ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आयोजित सभी 58 रैलियों में भाग लिया था। सूचना मिलने पर खेरवाड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ****

रामटेक : बसों की कमी पर यात्रियों का हंगामा, विधायक जैस्वाल पहुंचे

चित्र
@ गौरव अग्रवाल | रामटेक | रामटेक में यात्री लगातार बसों की कमी का सामना कर रहे हैं। यात्रियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। यात्रियों ने बस स्थानक में चक्का जाम किया। कई बसों को जाने नहीं दिया। यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें बस के लिए एक-दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। पिछले कई महीनों से बसों की संख्या कम हो गई है। बस स्थानक में स्थिति बिगड़ने की सूचना स्थानीय विधायक एड. आशीष जैस्वाल को मिली। जैस्वाल बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से समस्या के बारे में बात की। जल्द से जल्द समस्या हल करने को कहा। बाद में जैस्वाल ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि बसों की समस्या हल कर दी जाएगी। यात्रियों के हंगामे के कारण बस स्टैंड में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी थी।  ****

केंद्र में रुकी मनरेगा की मजदूरी, महाराष्ट्र को इंतजार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ उमेश यादव| रामटेक (नागपुर)| केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को मनरेगा के मजदूरों की मजदूरी देने में देरी कर दी है।  इससे हजारों मजदूर संकट में आ गए हैं।  यह बकाया मजदूरी 30 अगस्त से 15 अक्टूबर 2023 के दौरान किए गए कार्यों की है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सरकार ने गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए  2009 में महत्वाकांक्षी योजना  मनरेगा शुरू की थी। तब से संभवत: यह पहली बार है, जब केंद्र के कोष में मनरेगा के लिए निधि की कमी दिख रही है। महाराष्ट्र को उक्त डेढ़ महीने की अवधि के 175 करोड़ 75 लाख 62 हजार रुपए दिए जाने हैं। नागपुर जिले के लिए यह बकाया रकम करीब 3 करोड़ 47 लाख 17 हजार रुपए है। इसमें सबसे ज्यादा रामटेक तहसील के 47.93 लाख रुपए बकाया हैं।  इस संबंध में पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने केंद्रीय ग्राम विकास मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्र सरकार में मनरेगा के संचालक धर्मवीर सिंह एवं केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव अमित कटारिया से बात की। उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव (फाइल फोटो) कांग्रेस नेता गज्जू यादव ने मंत्री ए...

चुनाव के मैदान में भाषा पर दांव

चित्र
साभार : राष्ट्र पत्रिका अंक : 14 से 20 अक्टूबर ***

इजरायल पर हमास के हमले में 100 लोगों की मौत, जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 198 मारे गए

चित्र
@वर्ल्ड मीडिया  रिपोर्ट | यरुशलम|  इजरायल पर हमास के हमले में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में 198 लोग मारे गए हैं। हमास के चरमपंथियों ने गाजा पट्टी के निकट इजरायली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे। वहां दर्जनों लड़ाके भेजे। इजरायल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। सैकड़ों लोग घायल हुए हैं, जिससे यह इजरायल में पिछले कुछ वर्षों में सबसे घातक हमला बन गया है। इसके अलावा, अज्ञात संख्या में इजरायली सैनिकों और नागरिकों को पकड़कर गाजा में ले जाया गया है।  गाजा में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल की जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में कम से कम 198 लोग मारे गए हैं। कम से कम 1,610 घायल हुए हैं। हमास के लड़ाकों ने सीमा बाड़ को तोड़ने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया। फिर मोटरसाइकिल, पिकअप ट्रक, पैराग्लाइडर और तेज गति वाली नौकाओं से तट पर पहुंच गए। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह कोई अभियान नहीं, बल्कि युद्ध है। हमास ऐसी कीमत चुकाएगा, जैसा उसने सोचा भी न होगा। पहली प्राथमिकता दुश्मन घुसपैठियों...

सिक्किम : बाढ़ में सेना के 8 जवानों समेत 30 लोगों की मौत

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | गंगटोक| पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की तीस्ता नदी में आई बाढ़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सेना के 8 जवान शामिल हैं।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के 8 जवानों की मौतों की पुष्टि की है। रक्षा मंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हाल ही में सिक्किम में हिमानी झील के फटने से उत्पन्न बाढ़ में 8  सैन्य कर्मियों सहित बहुमूल्य जिंदगियों की दुखद क्षति से बहुत दुखी हूं।' उन्होंने  आगे लिखा, 'लापता 23 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया। जबकि 8 बहादुर सैनिकों के शव बरामद किए गए है। राष्ट्र की सेवा में अग्रिम क्षेत्रों में तैनात रहते हुए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।' तीस्ता नदी पर क्षतिग्रस्त हुए चुंगथांग बांध के निचले इलाके बुरदांग में तलाशी अभियान लगातार जारी है। सिंगताम के पास बुरदांग में सेना का ट्रांजिट कैंप था। अचानक आई बाढ़ में यहां से सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। कई वाहन कीचड़ में धंस गए थे। फिलहाल लापता जवानों को तलाशने के लिए तिरंगा माउंटेन रेस्क्...

पत्रकारों को चाय पिलाने से क्या होगा?

चित्र
साभार : राष्ट्र पत्रिका अंक : 7 से 13 अक्टूबर 2023 ****

कोराडी बिजली केंद्र के सामने सुनील केदार के नेतृत्व में आंदोलन

चित्र
@ एड. प्रदीप खांबलकर खापरखेड़ा| कोराडी थर्मल पावर स्टेशन (बिजली केंद्र) के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सावनेर के विधायक सुनील केदार के नेतृत्व में आंदोलन किया। केदार ने आरोप लगाया कि बिजली केंद्र में नौकरी देने (नियुक्तियों) में भेदभाव किया जा रहा है। आंदोलन में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। केदार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमें बंगले की सूची नहीं चाहिए। हमें झोपड़पट्‌टी की सूची चाहिए। हम जानते हैं कि सूची कहां बन रही है। आदेश कहां से आ रहे हैं। बिजली केंद्र की नियुक्तियों की सूची में अयोग्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें झोपड़पट्टी निवासी स्थानीय बेरोजगारों के नाम नहीं हैं।  केदार ने दावा किया कि अगले चार महीने में राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। उसमें उनकी (महाविकास आघाड़ी) जीत होगी। उनकी सरकार बनेगी। तब वे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे। केदार ने कहा कि हमें अधिकारियों पर कार्रवाई की चिंता नहीं है। हमें इस बात की चिंता है कि ऐसी कार्रवाई से अधिकारियों के बाल-बच्चे सड़क पर आ जाएंगे। पूर्व नगरसेवक ...

एशियन गेम्स : 10वें दिन भारत ने 9 पदक जीते, कुल 69 हुए

चित्र
पारुल चौधरी और अन्नू रानी। वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | हांगजो | चीन के हांगलो में चल रहे एशियाई खेलों में भारत का अच्छा प्रदर्शन जारी है। भारतीय दल इस बार सौ मेडल जीतने के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। दसवें दिन भारत ने 9 पदक जीते। अब तक भारत ने 15 स्वर्ण, 26 रजत और 28 कांस्य के साथ 69 पदक जीत लिए हैं। मेरठ की ही अन्नू रानी ने महिलाओं के जैवलिन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंक कर जीत अपने नाम की। उनका यह थ्रो चौथी कोशिश में संभव हुआ। अन्नु एशियाई खेलों में जैवलिन में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इनके अलावा भारत ने आज ये पदक अपने नाम किए। पुरुषों की 800 मीटर रेस में मोहम्मद अफजल ने सिल्वर जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथॉलन में सिल्वर अर्जित किया। पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रवीन चित्रावेल ने कांस्य पदक जीता। पुरुष बॉक्सिंग के 92 किलोग्राम वर्ग में नरेंदर ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला बॉक्सिंग के 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कांस्य पदक जीता। केनो (नौकायान) के युगल 1000 मीटर इवेंट में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सलाम ने कांस्य पदक अर्जित किया। 400 मीट...

चंद्रपुर : जंगल में करंट से हाथी की मौत, बाघिन का शव भी मिला

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | जिले में 24 घंटे के भीतर एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि जंगल के एक अन्य क्षेत्र में बाघिन का शव मिला। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर ने कहा कि चंद्रपुर के जंगल में 100 वर्षों में किसी जंगली हाथी की मौत का यह पहला मामला है। लगभग 30 से 35 साल की उम्र का हाथी मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय से लगभग 74 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के चिटकी गांव में मृत पाया गया। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चिटकी में खड़ी फसल की सुरक्षा के लिए बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने और करंट लगने से हाथी की मौत हुई होगी। इस घटना के सिलसिले में किसान अशोक बोरकर (65) और अजय बोरकर (29) को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम, 1927 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 100 वर्षों में जिले में जंगली हाथियों की कोई मौजूदगी नहीं रही है। यह इस तरह की पहली मौत है। जो हाथी मृत पाया गया, वह गडचिरोली के जंगल से होते हुए चंद...

एशियन गेम्सः भारत ने नौवें दिन सात पदक जीते, कुल 60 हुए

चित्र
आरती कस्तूरी राज। @ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | हांगजो| भारत ने एशियन गेम्स में नौवें दिन सोमवार को सात पदक जीते। इनमें तीन रजत और चार कांस्य पदक हैं। अब भारत के 13 स्वर्ण, 24 रजत और 23 कांस्य समेत पदकों की कुल संख्या 60 हो गई है। आरती कस्तूरी राज ने रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक हासिल किया। मई में आरती गिर गई थीं। उन्हें 20 कट लगे थे। इसलिए उन्हें 26 टांके लगाने पड़े थे। माथे पर कई गहरे कट थे। आरती ने सही समय पर रिकवरी की। एशियन गेम्स में ऐतिहासिक कांस्य पद जीता। स्टीपल चेज 3000 मीटर महिला वर्ग में पारुल चौधरी ने रजत पदक और प्रीति लांबा ने कांस्य पदक जीता। एंसी सोजान ने महिला लंबी कूद में रजत पदक जीता। वहीं 4 गुणा 400 मिश्रित रिले टीम ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीत लिया। सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने टेबिल टेनिस डबल्स मुकाबले में भारत के लिए पहली बार कांस्य पदक जीता। यह जोड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई। स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर टीम ने भी दो कांस्य पदक भारत के नाम किए। ***

नांदेड़ : सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 बच्चों समेत 24 की मौत

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क |  नांदेड़/ मुंबई | नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 12 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने मीडिया को बताया कि पिछले 24 घंटे में नांदेड़ सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में 24 लोगों की मौत हुई है। इनमें 12 शिशु हैं, जिन्हें कुछ स्थानीय निजी अस्पतालों से यहां भेजा गया था। शेष मृतक वयस्क थे, जिनकी विभिन्न कारणों से मौत हुई। अधिकारी ने बताया, 'छत्रपति संभाजीनगर (पहले औरंगाबाद) जिले की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन कर उसे मंगलवार दोपहर एक बजे तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। मैं स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के लिए अस्पताल जा रहा हूं।' अस्पताल के डीन से मिली जानकारी का हवाला देते हुए म्हैसेकर ने कहा, 'जिन 24 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 6-7 नवजात थे। कुछ गर्भवती महिलाएं थीं। अन्य 70 मरीजों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों की मौत अज्ञात जहर संबंधी कारण से हुई।' कांग्रेस के नेता औ...

नागपुर-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | नागपुर-बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि आरोपी की पहचान स्वप्निल होले के रूप में हुई है। वह 30 सितंबर को रात करीब 10 बजे नागपुर से उक्त फ्लाइट में चढ़ा था। वह इमरजेंसी गेट के पास बैठा था। चालक दल के सदस्य यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी दे रहे थे। तभी आरोपी ने इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया।  बताया गया है विमान रात 11:55 बजे बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। तब होले को एयरलाइन कर्मी थाने ले गए। होले को 1 अक्टूबर को बैंकॉक की फ्लाइट पकड़नी थी। आरोपी पर आईपीसी की धारा 336 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया। ****

नरखेड़ : 28 ब्रास अवैध रेत सहित सात टिप्पर जब्त, सात आरोपियों पर केस

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नरखेड़ | तहसील के सिंधी गांव में पुलिस ने अवैध रेत तस्करों का कार्रवाई की है। पुलिस ने 28 ब्रास रेत से भरे सात टिप्पर जब्त किए हैं। मामले में सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार विशेष पथक को मामले की गुप्त सूचना मिली थी। आरोपियों के नाम शेषराव खंडाते (36), मयूर चचाणे (24), शंकर वरठी (34), विजय टेकाम (24), संजय सलाम (37), महेंद्र राउत (36), किशोर खरोले (25) हैं। पहले छह आरोपी काटोल के निवासी हैं। जबकि सातवां आरोपी नरखेड़ में रहता है। सातों आरोपी अलग-अलग टिप्परों से अवैध रेत का परिवहन कर रहे थे।   आरोपियों के पास से 28 ब्रास रेत से भरे सात टिप्पर जब्त किए गए हैं। जब्त रेत की अनुमानित कीमत 1,96,000 रुपए और टिप्परों का दाम 2,52,00,000 रुपए है। इस तरह पुलिस ने 2,53,96,000 रुपए का माल जब्त किया है। नरखेड़ थाने में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 379, 34, 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच हवलदार अरुण भेंडे कर रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप पखाल...

कुही : रिसॉर्ट में अश्लील डांस, 13 महिलाओं समेत 37 आरोपियों पर कार्रवाई

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | कुही| तहसील के पांचगांव स्थित एक रिसॉर्ट में अश्लील डांस का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार देर रात रिसॉर्ट पर छापा मारा। छापे के दौरान कम कपड़े पहनीं महिलाएं और पुरुष अश्लील डांस कर रहे थे। पुलिस ने 37 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इनमें 13 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एलसीबी का पथक उमरेड उपविभाग में गश्त लगा रहा था। पथक को मामले की गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने पांचगांव स्थित सिल्वरी लेक फार्म रिसॉर्ट पर छापा मारा। वहां डोरमेट्री हाल में साउंड सिस्टम पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। इन गानों पर कम कपड़ों वाली युवतियां अश्लील डांस कर रही थीं। कई पुरुष उन पर नोट उड़ा रहे थे। ग्राहकों को अवैध शराब परोसी जा रही थी।  कुही पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धाराओं के तहत 37 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें 13 महिला आरोपी शामिल हैं। पुरुष आरोपियों में रिसॉर्ट मालिक राज बापू मुथइया, मैनेजर विपिन आलेने, दलाल भूपेंद्र उर्फ मॉन्टी अणे, अभय सकांडे, अतुल चापले, शुभम पवणीकर, विशाल वाणी, आशीष सकांडे, हर्षल मालवे, विजय मेश्राम, प्रवीण पाटील, अशोक चा...

मणिपुरी छात्र-छात्रा की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | इम्फाल |  मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि मणिपुर के एक किशोर छात्र और एक छात्रा के अपहरण और हत्या के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा कि सरकार मामले में दोषियों के लिए मौत की सजा समेत अधिकतम सजा सुनिश्चित करेगी। सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी की पत्नी सहित चारों को एक विशेष उड़ान से राज्य के बाहर ले जाया गया है। दो युवकों की हत्या के आरोप में सीबीआई ने चूराचांदपुर जिले के हेंगलेप इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें विशेष विमान के जरिये राज्य से बाहर ले जाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ जैसे अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने प्रमुख भूमिका निभाई। सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने 27 सितंबर को मणिपुर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जैसा कि कहा जाता है, कोई अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्...

एशियन गेम्सः आठवें दिन भारत ने जीते 3 स्वर्ण, कुल पदक 50 हुए

चित्र
@ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | हांगजो | एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपने पदकों की संख्या 50 पर पहुंचा दी है। रविवार को हांगजो में मेडल के मामले में सबसे सुनहरा दिन रहा। भारत को तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट), अविनाश साबले (3000 मीटर की स्टीपलचेज) और और पुरुषों की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक मिले। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 13 पर पहुंच गई। तेजिंदर पाल सिंह 2018 ने जकार्ता एशियन गेम्स में भी शॉटपुट का गोल्ड जीता था। वहीं अविनाश साबले ने 3000 मीटर की स्टीपलचेज में पहली बार भारत को गोल्ड दिलाया। पुरुषों के ट्रैप शूटिंग में गोल्ड के अलावा महिलाओं ने इसी स्पर्धा की टीम इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ मुकाबले में भारत की ज्योति यरराजी को सिल्वर मेडल मिला। गोल्फर अदिति अशोक गोल्फ में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। पुरुषों की 1,500 मीटर दौड़ में अजय कुमार सरोज ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीता। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में चीन से 2-3 से हारने के बाद रजत पदक जीती। दूसरी तरफ़ महिलाओं...

शिवाजी का ‘बाघ नख’ तीन साल के लिए ब्रिटेन से भारत लाया जाएगा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध बाघ नख (बाघ के पंजे वाला खंजर) को तीन साल के लिए ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र वापस लाया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाले मुनगंटीवार ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज के बाघ नख को तीन साल की अवधि के लिए भारत वापस लाने की खातिर राज्य सरकार और लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट संग्रहालय मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बाघ नख को जल्द ही महाराष्ट्र वापस लाए जाने की संभावना है।' बता दें कि शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए बाघ नख का इस्तेमाल किया था। शिवाजी महाराज के अहम हथियारों में से एक था। ****

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट| रामटेक | स्टूडेंट्स  फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI ) शहीद भगत सिंह (28 सितंबर) और महात्मा गांधी (2 अक्टूबर) की संयुक्त जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर दोनों संगठनों ने 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का आयोजन किया। स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रामटेक के आंबेडकर चौक स्थित गंगा भवनम सभागृह में होगा। कार्यक्रम में कुमार शिरालकर का  स्मृति दिन पर  अभिवादन भी किया जाएगा। इसके अलावा भारत की वर्तमान स्थिति पर अतिथि विचार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर मार्गदर्शक के रूप में प्रा. सचिन चापके (असिस्टेंट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, RTMNU) एवं अरुण लाटकर ( DYFI की केंद्रीय कमिटी के पूर्व सदस्य) उपस्थित रहेंगे। एसएफआई के स्थानीय अध्यक्ष संदेश रामटेके, सचिव राम एवं डीवाईएफआई के स्थानीय अध्यक्ष अमित हटवार व सचिव कृणाल सावंत ने सुधी-जनों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने आग्रह किया है। ****

खापरखेड़ा : महिला भिक्खु की हत्या के मामले में भिक्खु को उम्रकैद की सजा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) | खापरखेड़ा में महिला भिक्खु (भिक्षुणी) की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी भिक्खु (भिक्षु) को दोषी करार दिया है। अदालत ने भिक्खु रामदास मेश्राम (58) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात अगस्त 2021 में हुई थी। पिपला डाक बंगला परिसर स्थित शिवली बोधि भिक्खु निवास में आरोपी भिक्षु मेश्राम और भिक्षुणी कुसुम चव्हाण (45) वारदात के कुछ दिनों पहले से रह रहे थे। दोनों में 12 साल से प्रेम प्रकरण और शारीरिक संबंध था। एक दिन भिक्षु ने भिक्षुणी के मोबाइल की पड़ताल की। उसने मोबाइल में किसी व्यक्ति का अश्लील मैसेज देखा। मैसेज के बारे में भिक्षुणी से पूछा। इस पर भिक्षुणी ने भिक्षु को ही बुरा-भला कह दिया। भिक्षुणी ने भिक्षु से कहा कि उसमें पुरुषार्थ नहीं बचा है। यह बात सुनकर भिक्षु को गुस्सा आ गया। बताया गया है कि भिक्षु और भिक्षुणी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान भिक्षु ने हथौड़ी और चाकू से भिक्षुणी पर कई वार किए। इससे भिक्षुणी की मौत हो गई। उसके बाद भ...