मणिपुरी छात्र-छात्रा की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

सुनो सुनो नेटवर्क |

इम्फाल |  मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को कहा कि मणिपुर के एक किशोर छात्र और एक छात्रा के अपहरण और हत्या के सिलसिले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा कि सरकार मामले में दोषियों के लिए मौत की सजा समेत अधिकतम सजा सुनिश्चित करेगी।

सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी की पत्नी सहित चारों को एक विशेष उड़ान से राज्य के बाहर ले जाया गया है। दो युवकों की हत्या के आरोप में सीबीआई ने चूराचांदपुर जिले के हेंगलेप इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें विशेष विमान के जरिये राज्य से बाहर ले जाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के दौरान सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ जैसे अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

सीबीआई के विशेष निदेशक अजय भटनागर के नेतृत्व में सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने 27 सितंबर को मणिपुर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जैसा कि कहा जाता है, कोई अपराध करने के बाद भाग सकता है, लेकिन कानून के लंबे हाथों से नहीं बच सकता। हम उनके द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए मृत्युदंड सहित अधिकतम सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिंह ने कहा कि सरकार जांच में सीबीआई की मदद करेगी और दोनों युवाओं की हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।

एक युवक और एक युवती छह जुलाई को लापता हो गए थे। उनके शवों की तस्वीरें 25 सितंबर को सामने आईं। इसके बाद, 26 और 27 सितंबर को छात्रों के हिंसक विरोध प्रदर्शन ने राज्य की राजधानी को हिलाकर रख दिया। भीड़ ने 28 सितंबर की रात को मुख्यमंत्री के पैतृक घर पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया