एशियन गेम्सः भारत ने नौवें दिन सात पदक जीते, कुल 60 हुए

आरती कस्तूरी राज।

@ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट |

हांगजो| भारत ने एशियन गेम्स में नौवें दिन सोमवार को सात पदक जीते। इनमें तीन रजत और चार कांस्य पदक हैं। अब भारत के 13 स्वर्ण, 24 रजत और 23 कांस्य समेत पदकों की कुल संख्या 60 हो गई है।

आरती कस्तूरी राज ने रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक हासिल किया। मई में आरती गिर गई थीं। उन्हें 20 कट लगे थे। इसलिए उन्हें 26 टांके लगाने पड़े थे। माथे पर कई गहरे कट थे। आरती ने सही समय पर रिकवरी की। एशियन गेम्स में ऐतिहासिक कांस्य पद जीता।

स्टीपल चेज 3000 मीटर महिला वर्ग में पारुल चौधरी ने रजत पदक और प्रीति लांबा ने कांस्य पदक जीता। एंसी सोजान ने महिला लंबी कूद में रजत पदक जीता। वहीं 4 गुणा 400 मिश्रित रिले टीम ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक जीत लिया।

सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने टेबिल टेनिस डबल्स मुकाबले में भारत के लिए पहली बार कांस्य पदक जीता। यह जोड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई। स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर टीम ने भी दो कांस्य पदक भारत के नाम किए।


***



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

परभणी : संविधान की प्रतिकृति क्षतिग्रस्त मामले में आरोपी ने खुदकुशी की