सिक्किम : बाढ़ में सेना के 8 जवानों समेत 30 लोगों की मौत

सुनो सुनो नेटवर्क |

गंगटोक| पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की तीस्ता नदी में आई बाढ़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। इनमें सेना के 8 जवान शामिल हैं।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के 8 जवानों की मौतों की पुष्टि की है।

रक्षा मंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हाल ही में सिक्किम में हिमानी झील के फटने से उत्पन्न बाढ़ में 8  सैन्य कर्मियों सहित बहुमूल्य जिंदगियों की दुखद क्षति से बहुत दुखी हूं।' उन्होंने आगे लिखा, 'लापता 23 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया। जबकि 8 बहादुर सैनिकों के शव बरामद किए गए है। राष्ट्र की सेवा में अग्रिम क्षेत्रों में तैनात रहते हुए उनके बलिदान को भुलाया नहीं जाएगा। शेष 14 सैनिकों और लापता नागरिकों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।'

तीस्ता नदी पर क्षतिग्रस्त हुए चुंगथांग बांध के निचले इलाके बुरदांग में तलाशी अभियान लगातार जारी है। सिंगताम के पास बुरदांग में सेना का ट्रांजिट कैंप था। अचानक आई बाढ़ में यहां से सेना के 23 जवान लापता हो गए थे। कई वाहन कीचड़ में धंस गए थे। फिलहाल लापता जवानों को तलाशने के लिए तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम के साथ ही ट्रैकर कुत्तों, विशेष राडार और कई हाईटेक संसाधन का उपयोग किया जा रहा है।

सिक्किम में खराब मौसम के कारण सेना और एनडीआरएफ तलाशी अभियान चला रही हैं। सिक्किम सरकार ने अपने नागरिकों के लिए कई चेतावनी जारी की है। स्थानीय प्रशासन ने आशंका जताई है कि अब भी कई लोग मलबे में दबे हैं। जबकि कई लापता है।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव