नागपुर-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र।

सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | नागपुर-बेंगलुरु इंडिगो की फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी की पहचान स्वप्निल होले के रूप में हुई है। वह 30 सितंबर को रात करीब 10 बजे नागपुर से उक्त फ्लाइट में चढ़ा था। वह इमरजेंसी गेट के पास बैठा था। चालक दल के सदस्य यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी दे रहे थे। तभी आरोपी ने इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। 

बताया गया है विमान रात 11:55 बजे बेंगलुरु के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। तब होले को एयरलाइन कर्मी थाने ले गए। होले को 1 अक्टूबर को बैंकॉक की फ्लाइट पकड़नी थी। आरोपी पर आईपीसी की धारा 336 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया