मौदा : 158 किसानों के नाम पर 113 करोड़ का घोटाला, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

मौदा | प्राकृतिक आपदा का मुआवजा दिलाने के बहाने 158 किसानों के नाम पर 113 करोड़ रुपए का घोटाला मौदा में सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने उक्त किसानों को झांसा दिया था कि वे उन्हें प्राकृतिक आपदा से खेती को हुए नुकसान का मुआवजा सरकार से दिलाएंगे। यह कहकर आरोपियों ने उक्त किसानों से संबंधित कागजात हासिल किए थे। इन कागजातों के जरिए किसानों के नाम पर बोगस कर्ज प्रकरण तैयार किए। ऐसा कर बैंक को भी गुमराह किया। बाद में 113,46,99,003 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया। 

दोनों आरोपियों के नाम रमन्नाराव बोल्ला (48) व वीर व्यंकटराव वाकलपुडी (43) है। रमन्नराव कलमना और वीर व्यंकटराव पारशिवनी के डुंबरी स्टेशन परिसर का निवासी है। दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 406, 409, 413, 420, 465, 467, 468, 471, 120 के तहत प्रकरण दर्ज किया। उन पर आईटी एक्ट भी लगाया। 

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पथक तैयार किया। जांच-पड़ताल में पता चला कि आरोपी कर्नाटक के बंगुलुरु और आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में दिखे हैं। पुलिस की टीम पहले बंगलुरु पहुंची। वहां आरोपी नहीं मिले। उसके बाद पुलिस की टीम विजयवाड़ा गई। दोनों आरोपी विजयवाड़ा के होटल में ठहरे थे। नागपुर ग्रामीण पुलिस के पथक ने विजयवाड़ा पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों को नागपुर लाई। उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कार्रवाई में योगदान : एसपी हर्ष पोद्दार, अपर एसपी डॉ. संदीप पखाले, पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे, सहायक पुलिस निरीक्षक राजीव कर्मलवार, पुलिस उपनिरीक्षक बट्टूलाल पांडे, पुलिस हवलदार विनोद काले, इकबाल शेख, दिनेश आधापुरे, पुलिस नायक रोहन डाखोरे, सतीश राठोड़।
रामटेक विभाग के उपविभागीय पुलिस अधिकारी आशित कांबले, नागपुर विभाग की उपविभागीय पुलिस अधिकारी पूजा गायकवाड, पुलिस निरीक्षक किशोर नगराले, सहायक फौजदार शांताराम मुदमाल, पुलिस हवलदार प्रवीण सिडाम, अजिज शेख, सचिन खरबडे, ललित उईके, हवलदार स्वाति लोखंडे, विशाखा मुंडे, पुलिस नायक गजेंद्र निंबेकर, अंमलदार वृषभ उईके, नीलेश बरडे ने भी कर्तव्य निभाया।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव