नागपुर : पारशिवनी के आमड़ी ग्राम में योजनाओं के लंबित कार्यों को मिली गति
@ प्रदीप खांबलकर | नागपुर की पारशिवनी तहसील के आमड़ी ग्राम में विविध योजनाओं के लंबित कार्यों को गति मिली है। इन योजनाओं के नाम महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, घरकुल योजना, घनकचरा प्रबंधन योजना, जलापूर्ति योजना, महिला बचत गट योजना आदि हैं। इनके कार्य लंबे समय अटके पड़े थे। इस संबंध में सरपंच शुभांगी भोस्कर ने विधायक आशीष जैस्वाल और गट विकास अधिकारी श्री जाधव से निवेदन किया था। विधायक और अधिकारी ने निवेदन पर ध्यान दिया। उसके बाद संबंधित पंचायत समिति अधिकारी और कर्मचारी आमड़ी (हिवरी) ग्राम पंचायत पहुंचे। उन्होंने योजनाओं के कार्यों को गति दी। इसके लिए गुरुवार को एक बैठक हुई। इसमें ग्रामसेवक श्री तायवडे, घरकुल विभाग के मनोहर जाधव, नरेगा के श्री देशमुख एवं बचत गट के अधिकारी उपस्थित थे। ****