नागपुर : मातारानी के द्वार थिरके लगातार, सफल रहा नगरसेवक महारास गरबा महोत्सव

@ महेश कुमार शर्मा |

शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में नागपुर स्थित सिंधुनगर सोसाइटी मैदान में 1 से 4  अक्टूबर तक महारास गरबा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। चारों दिन सायंकाल में पारम्परिक रंग-बिरंगे व आकर्षक परिधानों में सजे महिला, पुरुष, आबाल, वृद्ध मां दुर्गा के भक्तों ने नयनाभिराम रोशनी और कर्णप्रिय संगीत लहरियों में श्रद्धापूर्वक नृत्य प्रस्तुत कर मुग्ध किया। उल्लेखनीय है कि पहली बार प्रभाग-1 में मनपा के पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र कुकरेजा, नगरसेवक ‌महेंद्र धनविजय, नगरसेविका एवं मनपा मंगलवारी जोन की पूर्व सभापति प्रमिला मथरानी तथा नगरसेविका सुषमा चौधरी के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव हुआ। 

प्रतिदिन हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। 4 अक्टूबर को समापन के दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदिच्छा भेंट देकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने  इस भव्य समारोह के लिए वीरेंद्र कुकरेजा व आयोजन समिति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में संत साईं लालदास (चकरभाटा), भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भेंडे, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे, नासुप्र सभापति मनोज सूर्यवंशी, दादी सुशीलादेवी, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दादा घनश्याम कुकरेजा, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश गुप्ता, उत्तर नागपुर के पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने, जरीपटका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय बाकल, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री जितेंद्रसिंह ठाकुर सहित अनेक नेताओं ने कार्यक्रम को सराहते हुए कहा कि इनसे भारतीय परम्परा एवं संस्कृति समृद्ध होती है। महोत्सव के लिए 300 से अधिक कार्यकर्ताओं की अलग-अलग समितियां बनाई गई थीं। कार्यक्रम स्थल पर खाद्य व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। हर दिन होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं पर आकर्षक गिफ्ट व नकद पुरस्कार भी दिए गए।

प्रमुख सहयोगी :

जरीपटका की विभिन्न संस्थाओं, पंचायतों व दरबारों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। सफलतार्थ राजेश बटवानी, सतीश आनंदानी, दौलत कुंगवानी, हितेश देवानी, पंकज वीधानी, जगदीश वंजानी, मनीष दासवानी, मुकेश साधवानी, राजकुमार ढोलवानी, कैलाश केवलरामानी, जय साजवानी, प्रदीप कुंगवानी, विनय शर्मा, चिराग गोधानी, संजय वासवानी, संजय हेमराजानी, राजेश भट्ट, रवि जेसवानी, दीपक मोटवानी, खेलेंद्र बिठले, गिरिधारी गुरनानी, जतिन मेठवानी, सुभाष खेमानी, मोहन लालवानी, ओम सेवानी, राजेश धनवानी, महेश भटेजा, गिरीश मंजानी, कृष्णा तिवारी, विजय तांबे, गुड्डू साधवानी, कमल मूलचंदानी, हरीश मूलचंदानी, अरविंद ठवकर, अजय गायकवाड़, आशीष साहू, गौरव यादव, महिला समिति की राखी कुकरेजा, राशि वासवानी, जेनिका कुंगवानी, सिमरन छोबवानी, उषा दानी, संगीता लालवानी, सीमा मेश्राम, वंशिका केशवानी, मीनाक्षी मेघराजानी, साक्षी लालवानी, पूजा मोरियानी आदि ने अथक प्रयास किए।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया