नागपुर : कन्हान में कोयला चोर गिरोह पर कार्रवाई, मुखिया सहित पांच बदमाश तड़ीपार

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने कन्हान में कोयला चुराने वाले गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस गिरोह के मुखिया सहित पांच सदस्यों को छह महीने के लिए तड़ीपार कर दिया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक कोयला चोर गिरोह के मुखिया उमेश पानतावणे और सदस्यों बालचंद्र बिलोने, कुंदन तिजारे, बादल चवरे और आकाश चवरे को तड़ीपार किया गया है। ये सभी कांद्री-कन्हान के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 55 के तहत कार्रवाई की गई है। इन्हें छह महीने के लिए नागपुर जिले से तड़ीपार कर दिया गया है।

बताया गया है कि पांचों बदमाशों की टोली कन्हान परिसर की गोंडेगांव खदान से कोयला चुराकर बेचती थी। आरोपियों पर कोयला चुराने के 14 मामले दर्ज हैं। इनके कारण कन्हान परिसर में दहशत का वातावरण था। 

यह कार्रवाई नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर ने की। इसका प्रस्ताव स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश काेकाटे, प्रतिबंधक सेल के एसआई भारत थिटे, हवलदार सुनील डोंगरे ने रखा था।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

परभणी : संविधान की प्रतिकृति क्षतिग्रस्त मामले में आरोपी ने खुदकुशी की