देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को देश में 14,500 माॅडल स्कूल विकसित करने की नई योजना की घोषणा की। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के आधिकारिक हैंडल से यह घोषणा की गई। प्रधानमंत्री ने तीन ट्वीट किए।
प्रधानमंत्री ने पहले ट्वीट में लिखा, 'शिक्षक दिवस के मौके पर मुझे आज एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और अपग्रेडेशन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल ('पीएम श्री स्कूल') बनेंगे, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना को अपने अंदर समेटेंगे।
दूसरे ट्वीट में कहा, 'PM-SHRI स्कूलों में शिक्षा देने का आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इसमें खोज करने और सिखाकर पढ़ाने वाले तरीके पर जोर दिया जाएगा। यहां माॅडर्न तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सुविधाओं सहित आधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया कराने पर भी ध्यान दिया जाएगा।'
तीसरे ट्वीट में कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है। मुझे यकीन है कि PM-SHRI स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुसार पूरे भारत में लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे।'
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें