नागपुर : कोराडी-महादुला में दुपहिया ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी, खापरखेड़ा की युवती की मौत

@ प्रदीप खांबलकर |

नागपुर जिले के कोराडी-महादुला में गुरुवार रात एक दुपहिया ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। घटना में दुपहिया चालक युवती की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दहेगांव (खापरखेड़ा) निवासी प्रांजलि गावंडे (22) एक्टिवा दुपहिया से अपने घर जा रही थी। अचानक हैंडल पर से नियंत्रण छूटने के कारण दुपहिया खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे दुपहिया चालक युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने के बाद कोराडी पुलिस स्टेशन की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद मामला दर्ज किया। हादसे के बाद घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश