लातूर : व्यापारी के घर में डकैती, ढाई किलो सोना लूटा, सवा दो करोड़ की नकदी भी ले भागे

@ संजय बुच्चे |

लातूर में डकैतों ने बुधवार को एक व्यापारी के घर में घुसकर ढाई किलोग्राम सोना लूट लिया। सवा दो करोड़ रुपए की नकदी भी लूट ली। शहर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जगदाले ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार डकैती की यह घटना लातूर शहर के कन्हैयानगर में हुई। पांच डकैत तड़के करीब 3:30 बजे व्यापारी आकाश अग्रवाल के घर में घुसे। उन्होंने काली जैकेट पहनी थी। मुंह पर काला रूमाल भी बांधा था। तब अग्रवाल परिवार सो रहा था। डकैतों ने पिस्तौल और चाकू दिखाकर व्यापारी के घर से ढाई किलोग्राम सोने के जेवर और 2.25 करोड़ रुपए की नकदी लूट ली। अग्रवाल ने घटना की रिपोर्ट विवेकानंद पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई।

आकाश अग्रवाल का लातूर के गंजगोलाई इलाके में गोयल इंटरप्राइजेज हार्डवेयर नाम का स्टोर है। मामले की जांच विवेकानंद चौक पुलिस थाने के पीआई सुधाकर बावकर कर रहे हैं। डकैतों की उम्र 25-30 साल बताई जा रही है। वे मराठी बोलते हैं। पुलिस उन्हें तलाश रही है।  घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया