शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम फिलहाल फ्रीज, दोनों गुट नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

चुनाव आयोग ने शिवसेना का चुनाव चिन्ह और नाम फ्रीज (जमा) कर लिया है। आयोग ने शनिवार को अपने अंतरिम आदेश में कहा कि शिवसेना के दोनों गुट धनुष-बाण वाले चुनाव चिन्ह का फिलहाल इस्तेमाल न करें। आयोग ने यह भी कहा कि दोनों गुट अगले आदेश तक शिवसेना के नाम का इस्तेमाल भी न करें।  

शिवसेना में दरार आने के बाद से ही दोनों गुटों के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर खींचतान चल रही है। अब आयोग ने अंधेरी के उपचुनावों में धनुष-बाण चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। आयोग ने अपने आदेश में लिखा है कि शिवसेना के दोनों गुट (उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे) चुनाव चिन्ह धनुष-बाण का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

आयोग ने कहा कि दोनों गुट 10 अक्टूबर तक अपनी पार्टी के चिन्ह के तौर पर विकल्प पेश करें। दोनों अपने लिए नए नामों का चुनाव कर सकते हैं। ये नाम शिवसेना से मिलते-जुलते हो सकते हैं। उपचुनावों में दोनों गुट अपने लिए आयोग की सूची में से कोई चिन्ह चुन सकते हैं।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया